विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

84 दंगा केस: अमिताभ बच्चन को अमेरिकी अदालत का समन

By rohitEdited By:
Published: Tue, 28 Oct 2014 12:34 PM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2014 12:36 PM (IST)

1984 के दंगों के मामले में एक अमेरिकी अदालत ने बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के नाम समन जारी किया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। 1984 के दंगों के मामले में एक अमेरिकी अदालत ने बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के नाम समन जारी किया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि अमिताभ बच्चन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंतिम संस्कार के बाद लोगों को हिंसा के लिए भड़काया था।

अदालत ने बिग बी को समन मिलने के 21 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। अमेरिका की जिला अदालत में न्यूयॉर्क केसंगठन सिख फॉर जस्टिर (एसएफजे) और दो दंगा पीडि़तों ने शिकायत दर्ज कराई थी। ये दो पीडि़त हैं-कैलिफोर्निया में रहने वाले मोहेंदर सिंह और दिल्ली के बाबू सिंह दुखिया।

अमिताभ पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप है। अभी तक इस मामले में अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पढ़ें: केबीसी में अमिताभ ने दिखाई शाहरुख की न्यूड फोटो

पढ़ें: अरे, रेखा ने बिग बी के बारे में ये क्या कह दिया