विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी अभिनेत्री के साथ अभिनेता ने की छेड़खानी

By Edited By:
Published: Tue, 12 Aug 2014 12:06 PM (IST)Updated: Tue, 12 Aug 2014 01:08 PM (IST)

इन दिनों कई टीवी एक्ट्रेस की ओर से सेट पर छेडख़ानी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में दूरदर्शन पर आने वाले टीवी

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों कई टीवी एक्ट्रेस के साथ सेट पर छेडख़ानी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में दूरदर्शन पर आने वाले टीवी सीरियल 'पवित्र बंधन' की अदाकारा ने शूटिंग के दौरान अपने को स्टार जाकिर खान पर छेडख़ानी और बदसलूकी का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने इस मामले के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है।

सूत्रों ने बताया, अभिनेत्री ने सिने एंड टेलिविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) में शिकायत दर्ज की है। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा, 'जाकिर खान और मैं जब किडनैपिंग का सीन शूट कर रहे थे, तभी जाकिर ने मेरे चेस्ट पर अपना हाथ फेरा, मुझे गुस्सा आया और मैंने जाकिर को खूब धमकाया। इसके बाद फिर से वहीं सीन शूट होना था। इस सीन में मेरे मुंह पर रुमाल लगाकर मुझे बेहोश करा जाता है। तीन लोगों ने मुझे जोर से पकड़ रखा था। इनमें से जाकिर ने मौके का फायदा उठाकर मेरे चेस्ट पर हाथ लगाना शुरू कर दिया। मैं कुछ कर नहीं पा रही थी क्योंकि मुझे उन लोगों ने सख्ती से पकड़ रखा था। जब सीन खत्म हुआ तो मैंने उसे खूब डांटा लेकिन उसने ऐसे बर्ताव किया जैसे कुछ हुआ ही न हो। जाकिर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि वो मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं। यही नहीं जब मैंने डायरेक्टर के कहने पर जाकिर के साथ एक और सीन शूट किया जिसमें उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ दिया और फिर से मुझसे बदसलूकी की। जब मैं उन पर चिल्लाई तो उन्होंने कहा कि तुम बेवजह चिल्ला रही हो, तुम हो कौन? ऐसा सींस में ऐसा होता है। हाथ कहीं भी जा सकता है। मैं तुंरत पुलिस के पास शिकायत के लिए जा रही थी, लेकिन मुझे प्रोडक्शन टीम ने रोक दिया और कहा कि, सिन्टा मेरे मामले की सुनवाई जरूर करेगा।'

इधर, सिन्टा की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई है। संस्था के सदस्य सुधीर पांडे ने कहा, हमे छेडख़ानी की शिकायत मिली है और हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

पढ़ें - कास्टिंग डायरेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप

पढ़ें - टीवी से जुड़ी खबरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।