विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी अभिनेत्री ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

By Edited By:
Published: Fri, 01 Aug 2014 02:50 PM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 03:03 PM (IST)

एक 26 वर्षीय टीवी अभिनेत्री और मॉडल ने एक कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक 26 वर्षीय टीवी अभिनेत्री और मॉडल ने एक कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। इस अभिनेत्री का आरोप है कि समीर भोसले नाम के कास्टिंग डायरेक्टर ने शिरडी में उसका उत्पीड़न किया।

अभिनेत्री ने यह मामला बोरिवली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मॉडल को अपने आने वाले टीवी सीरियल में काम को लेकर अनुबंध साइन करने के लिए शिरडी बुलाया था। जहां एक कमरे में उसका उत्पीड़न करने का आरोपहै।

पुलिस ने आरोपी की पहचान कास्टिंग डायरेक्टर समीर भोसले [30] के रूप में की है। यह एक टीवी सीरियल का निर्माता बताया जा रहा है। सब इंस्पेक्टर सुरेश सोलंकी ने बताया कि घटना 19 जुलाई की है। जब आरोपी ने मॉडल को शिरडी बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही सोलंकी ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं।

अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी उसे 19 जुलाई को अपनी कार से शिरडी लेकर गया था। जहां उसने एक कमरे में तीन दिन तक उसका उत्पीड़न किया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पढ़ें: मॉडल का आरोप, अभिनेत्री पूनम पांडे की वजह से डीआईजी ने किया मेरा रेप

पढे़ं: अभिनेत्री से छेड़छाड़ के मामले में फिल्म निर्देशक गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।