विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेत्री से छेड़छाड़ में फिल्म निर्देशक गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Tue, 24 Jun 2014 12:46 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2014 11:07 AM (IST)

अभिनेत्री गीतिका त्यागी से वर्सोवा स्थित उनके घर में छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को फिल्म निर्देशक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री गीतिका त्यागी से वर्सोवा स्थित उनके घर में छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर को गिरफ्तार कर लिया। गीतिका ने 14 अप्रैल को फिल्म निर्देशक के खिलाफमामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने बताया, 'जॉली एलएलबी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले सुभाष कपूर को गिरफ्तारी के बाद अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। सुभाष के सहयोगी स्क्रिप्टराइटर दानिश रजा भी इस मामले में वांछित हैं।

गीतिका ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा था कि मई 2012 में सुभाष और उनके सहयोगी दानिश उनके घर आए और छेड़छाड़ की। त्यागी ने दावा किया, सुभाष मेरे घर जब आए थे तब नशे में थे। यही नहीं कपूर ने लंबे समय तक कई मीडिया मंचों पर मुझको बदनाम भी किया। इसके बाद दोनों के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

बदायूं कांड: पीड़ित परिवार का भी होगा नार्को टेस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।