विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए कैसे हुई शाहरुख संग 'द कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड की शूटिंग

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 10:15 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 12 Apr 2016 03:43 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार को भारी फैंस के बीच कपिल शर्मा ने अपने नए शो 'द कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड की शूटिंग बेहद एंटरटेनिंग तरीके से की।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार को भारी फैंस के बीच कपिल शर्मा ने अपने नए शो 'द कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड की शूटिंग बेहद मजेदार तरीके से की। कपिल के साथ इस शो के पहले मेहमान शाहरुख खान मौजूद रहे, जोकि अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे थे।

देखिए कैसे प्रीति जिंटा ने सुजैन खान समेत अपने दोस्तों को डराया!

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के खत्म हो जाने के बाद से ही कपिल के फैंन में काफी निराशा थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही कपिल ने उन्हें आश्वस्त करते हुए दोबारा वापसी का भरोसा जताया। लीजिए अब कपिल अपनी पूरी टीम के साथ, नए फ्लेवर और नए कलेवर के साथ इस शो से दमदार वापसी करने जा रहे है। 23 अप्रैल से सोनी टीवी पर इस शो की शुरुआत होगी, जिसमें दिल्ली में शाहरुख के साथ शूट किए गए इस शो का टेलीकास्ट होगा।

कॉमेडियन के साथ कपिल एक बेहतरीन गायक भी हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी आवाज का भी खूब जादू चलाया। वहीं शो में जब शाहरुख की एंट्री हुई, तो दर्शकों का जोश देखने लायक था। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी ने शाहरुख का स्वागत किया और फिर शाहरुख ने शुरू की कपिल की टांग खिंचाई। इसके बाद शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' का प्रमोशन शुरू किया। शाहरुख ने अपने बचपन की कुछ दिलचस्प बातों के साथ, पत्नी गौरी के साथ प्यार के किस्सों को अपने फैंस के साथ शेयर किया।

जानिए, पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ में अभिषेक ने क्या कहा?

शो का मजेदार हिस्सा रहा जब सुनील ग्रोवर शाहरुख की 'फैन' के गौरव का किरदार बनकर मंच पर पहुंचे। उनके इस मजेदार एक्ट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, साथ ही सुनील ने 'जबरा फैन' गाने पर डांस भी किया। शाहरुख और वहां मौजूद ऑडियंस भी उनके साथ झूम उठे। शो में कपिल के टीम के बाकी सदस्य सुमोना चक्रवर्ती, किकू शारदा, अली अजगर और चंदन प्रभाकर भी अपने बेहरीन एक्ट के साथ नजर आए। नवजोत सिंह सिद्धू भी अपने शायरी और हंसी के ठहाकों के साथ शो में दिखाई दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।