Move to Jagran APP

'बलवान' एक्टर ने बॉलीवुड में पूरा किया 25 साल का सफ़र, सुनील शेट्टी की 5 यादगार फ़िल्में

क्लोदिंग लाइन के ओनर होने के साथ सुनील रेस्टॉरेंट के बिज़नेस में भी हैं। 56 साल के सुनील शेट्टी की फ़िटनेस आज भी नौजवानों के लिए एक मिसाल है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 01:01 PM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2017 08:09 AM (IST)
'बलवान' एक्टर ने बॉलीवुड में पूरा किया 25 साल का सफ़र, सुनील शेट्टी की 5 यादगार फ़िल्में
'बलवान' एक्टर ने बॉलीवुड में पूरा किया 25 साल का सफ़र, सुनील शेट्टी की 5 यादगार फ़िल्में

मुंबई। बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने फ़िल्मी दुनिया में 25 साल का सफ़र पूरा कर लिया है। 11 सितंबर को 1992 में उनकी डेब्यू फ़िल्म 'बलवान' रिलीज़ हुई थी। सुनील ने करियर की शुरुआत बतौर एक्शन हीरो की, मगर बाद में रोमांटिक और कॉमेडी ड्रामा फ़िल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। 25 साल के करियर में सुनील ने 100 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है। 

loksabha election banner

बलवान:

सुनील शेट्टी 'एक और फ़ौलाद' से डेब्यू करने वाले थे, मगर वो फ़िल्म बंद हो गयी। 'बलवान' को दीपक आनंद ने डायरेक्ट किया था और सुनील इस फ़िल्म में पुलिस अफ़सर के रोल में दिखायी दिये थे। दिव्या भारती सुनील की लीडिंग लेडी थीं। बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म औसत रही, लेकिन सुनील एक्शन हीरो के रूप में स्थापित हो गये।

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम से पहले बॉलीवुड में होता रहा है ऐसे बाबाओं का पर्दाफ़ाश

 

बॉर्डर:

नब्बे के दशक मध्य तक सुनील शेट्टी ने ज़्यादातर एक्शन-रोमांटिक फ़िल्मों में काम किया। कुछ फ़िल्मों में वो अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ भी पेरेलल लीड रोल में दिखायी दिये। डबल रोल वाली फ़िल्में भी कीं। इनमें 'दिलवाले', 'मोहरा', 'गोपी किशन' जैसी फ़िल्में उल्लेखनीय हैं। मगर, 1997 में आयी जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' सुनील के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। ये फ़िल्म 1971 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हुए वॉर पर आधारित थी। सुनील ने बीएसएफ़ कमांडेंट का किरदार निभाया था। फ़िल्म में उनका डायलॉग ये धरती मेरी मां है... काफ़ी लोकप्रिय हुआ और आज भी कई मिमिक्री आर्टिस्ट इसे दोहराते हुए नज़र आते हैं। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड वेटरन टॉम ऑल्टर को कैंसर, इन सेलेब्रिटीज़ ने भी लड़ी है कैंसर से जंग

हेराफेरी:

नब्बे के दशक के आख़िरी सालों में सुनील ने अपने रोल्स और फ़िल्मों के साथ एक्सपेरीमेंट्स करने शुरू कर दिये। 1999 में आयी गुलज़ार की 'हू तू तू' इसकी मिसाल है। इस फ़िल्म में सुनील ने नाना पाटेकर और तब्बू के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। इस फ़िल्म में सुनील की बेहतरीन एक्टिंग को सराहा गया, मगर साल 2000 में आयी 'हेराफेरी' ने उनकी वर्सेटिलिटी साबित की। प्रियदर्शन की इस Comedy Of Errors में सुनील ने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ लीड रोल निभाया। अक्षय, परेश के साथ अन्ना की सिचुएशनल कॉमेडी आज भी उनके फ़ैंस के लिए तोहफ़े से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें: बादशाहो के बाद अजय देवगन ने शुरू की रेड की शूटिंग, देखें तस्वीरें

धड़कन:

2000 में ही सुनील शेट्टी की दूसरी माइल स्टोन फ़िल्म 'धड़कन' रिलीज़ हुई। धर्मेश दर्शन निर्देशित इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के साथ सुनील ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया। फ़िल्म में उन्होंने एक ऐसे दीवाने का किरदार निभाया, जो प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इस फ़िल्म में सुनील का डायलॉग- मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा, आज भी याद किया जाता है। 'धड़कन' के लिए अन्ना को बेस्ट विलेन केटेगरी में फ़िल्मफेयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। 

यह भी पढ़ेंं: बाहुबली के रंग में रंगी श्रद्धा कपूर, साहो में कुछ ऐसा होगा किरदार

 

मैं हूं ना:

कोरियोग्राफ़र फ़राह ख़ान ने 2004 की फ़िल्म 'मैं हूं ना' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। इस फ़िल्म में शाह रुख़ ख़ान और ज़ाएद ख़ान लीड रोल्स में थे। शाह रुख़ जहां आर्मी ऑफ़िसर बने थे, वहीं सुनील ने फ़िल्म में एक एक्स-आर्मी ऑफ़िसर का किरदार निभाया था, जिसका कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। फ़िल्म में सुनील ने अपनी दमदार एक्टिंग से किंग ख़ान को ज़ोरदार टक्कर दी। इस किरदार के लिए भी उन्हें बेस्ट विलेन का अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें: यह हैं बॉलीवुड के 11 वज़नदार एक्टर्स, रोल के लिए घटाते-बढ़ातें हैं वज़न

 

सुनील हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'अ जेंटलमैन' में नज़र आये थे, जिसमें उन्होंने एक सीक्रेट ऑर्गेनाइजेशन के मुखिया का किरदार निभाया। फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फ़र्नांडिस लीड रोल में थे। सुनील फ़िल्मों के अलावा अपने बिज़नेस के लिए भी जाने जाते हैं। क्लोदिंग लाइन के ओनर होने के साथ सुनील रेस्टॉरेंट के बिज़नेस में भी हैं।

56 साल के सुनील शेट्टी की फ़िटनेस आज के नौजवानों के लिए प्रेरणा है। सुनील ने 'बिगेस्ट लूज़र जीतेगा' टीवी शो भी होस्ट किया है। उनकी बेटी अथिया शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, जबकि बेटा अहान जल्द पर्दे पर आने वाला है। नई पीढ़ी दस्तक दे रही है, मगर अन्ना के चाहने वाले कम नहीं हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.