विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख और सलमान एक ही जगह, एक साथ

By Edited By:
Published: Mon, 20 May 2013 12:33 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2013 12:40 PM (IST)

पिछले हफ्ते इंडिया की पार्टी कैपिटल सिटी गोवा में बॉलीवुड पर राज करने वाले दोनों खान, सलमान और शाहरुख एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जिगर शाह, मुंबई। पिछले हफ्ते इंडिया की पार्टी कैपिटल सिटी गोवा में बॉलीवुड पर राज करने वाले दोनों खान, सलमान और शाहरुख एक साथ मौजूद थे। चौंकिए मत, दोनों एक साथ किसी पार्टी या इवेंट में नहीं गए थे, बल्कि अलग अलग अपनी फिल्म की शूटिंग में मौजूद थे।

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि दोनों को एक दूसरे की मौजूदगी पसंद नहीं है। शायद यही वजह है कि किसी भी इवेंट या प्रोग्राम में जब एक आता है तो दूसरा अपने आप चला जाता है। पर जिस तरह ये बहुत बड़ा इत्तफाक है कि मुंबई के बांद्रा बस स्टैंड में दोनों एक दूसरे के काफी पड़ोस में रहते हैं, वैसा ही दूसरा इत्तफाक गोवा में देखने को मिला जहां शाहरुख 'चेन्नई एक्सप्रेस' और सलमान 'मेंटल' की शूटिंग में बीजी थे।

पढे़: शाहरुख और सलमान की तकरार में कैसी फंसी ये मोहतरमा

सलमान की गर्ल फ्रेंड के साथ शाहरुख, क्लिक करके पढे़

हालांकि दोनों के क्यू मेंबर को दोनों की मौजूदगी का पता था, पर किसी ने ये बात कहीं लीक नहीं की। जाहिर है शूटिंग के दौरान कोई लफड़ा नहीं चाहता था। पर सलमान को जैसे ही पता चला वो गोवा से निकल गए। ये क्या सलमान ने की शाहरुख की तारीफ

अब कौन जाने करन-अर्जुन भाइयों के बीच ये दीवार कब टूटेगी, पर फिलहाल तो सब शुक्र माना रहे हैं कि शूटिंग के दौरान दोनों का आमना सामना नहीं हुआ।

मिड डे

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर