विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान और शाहरुख की तकरार में फंसी सोनाक्षी!

By Edited By:
Published: Tue, 23 Apr 2013 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2013 04:42 PM (IST)

शाहरुख खान और सलमान खान के रिश्तों के बारे में कौन नहीं जानता। अब इन दोनों के बीच की दूरियां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान और सलमान खान के रिश्तों के बारे में कौन नहीं जानता। अब इन दोनों के बीच की दूरियां इतनी लंबी हो गई है कि इसका असर उनके साथ काम करने वाले एक्टर-एक्ट्रेस पर भी पड़ने लगा है। इस कड़ी में नया नाम आया है सोनाक्षी सिन्हा का।

बॉलीवुड के शॉटगन की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली हिट फिल्म 'दबंग' सलमान के साथ दी थी। इसके बाद सोनाक्षी बॉलीवुड की स्टार बन गईं। सलमान के साथ सोनाक्षी की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया। वैसे भी हर न्यू कमर का सपना होता है कि वो बॉलीवुड में अपना कदम यहां के बादशाह के साथ रखे। ऐसे में सोनाक्षी के दिल में भी कहीं न कहीं बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के साथ काम करने की ख्वाहिश तो जरूर होगी। लेकिन अभी तक सोनाक्षी-शाहरुख की एक भी फिल्म की सुगबुगाहट तक नहीं हुई है।

माना तो ये जा रहा है कि सोनाक्षी की सलमान खान के साथ दोस्ती, उन्हें शाहरुख से दूर किए हुए है। शायद तभी सोनाक्षी सिन्हा किंग खान के साथ फिल्म करने के बारे में सोच तक नहीं रहीं। पर ऐसा भी नहीं है कि शाहरुख और सोनाक्षी कहीं एक साथ दिखे न हों। ऐसे कई अवॉर्ड फंक्शन देखे गए हैं, जिनके स्टेज पर शाहरुख और सोनाक्षी का आमना-सामना हुआ।

इस साल की बात करें तो सोनाक्षी बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरती नजर आएंगी। सोनाक्षी को फिल्मों में लेने के लिए निर्माताओं की झड़ी लगी हुई है। लेकिन खास बात ये कि इनमें से एक भी ऐसी फिल्म नहीं, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हों।

लाजमी है कि लोग ये अंदाजा लगाएं कि सोनाक्षी का शाहरुख खान के साथ कोई भी फिल्म न करना कहीं सलमान से उनकी चल रही तकरार तो नहीं। इसके अलावा कई लोगों के जेहन में तो यहां तक आ रहा है कि कहीं आने वाले दिनों में इन दोनों की वजह से सोनाक्षी का करियर पर ब्रेक तो नहीं लग जाएगा।

सोनाक्षी जल्द ही रणवीर कपूर के साथ फिल्म लुटेरा, अक्षय कुमार के साथ फिल्म वांस अपॉन ए टाइम इन मुंबई और सैफ अली खान के साथ फिल्म बुलेट राजा में नजर आएंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर