यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहली तमिल फिल्म के लिए तैयार हैं सोनाक्षी
मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अपनी पहली फिल्म 'लिंगा' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह ...और पढ़ें

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अपनी पहली फिल्म 'लिंगा' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह अभिनेत्री की पहली तमिल फिल्म है। अमेरिका में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से लौटने के बाद सोनाक्षी फिल्म की शूटिंग के लिए सीधे मैसूर रवाना हो गई।
शुक्रवार को शूटिंग के पहले दिन चामुंडेश्वरी मंदिर में अभिनेता रजनीकांत, पटकथा लेखक केएस रवि कुमार मौजूद थे। 63 वर्षीय अभिनेता जल्द रिलीज होने वाली अपनी फिल्म कोचडायन में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। फिल्म का नाम लिंगा रजनीकांत के पोते के नाम पर रखा गया है। वह अभिनेता धनुष और सुपरस्टार की बड़ी बेटी ऐश्वर्या का बेटा है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है।
