विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या! सोनाक्षी सिन्हा के सामने भी नहीं टिक पाए शाहरुख

By Edited By:
Published: Thu, 01 May 2014 09:15 AM (IST)Updated: Thu, 01 May 2014 10:27 AM (IST)

स्टारडम के मामले में भले ही शाहरुख खान को कोई मात नहीं दे सकता है, लेकिन सोशल साइट्स पर उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। स्टारडम के मामले में भले ही शाहरुख खान को कोई मात नहीं दे सकता है, लेकिन सोशल साइट्स पर उनकी लोकप्रियता को टक्कर देने के लिए कई स्टार आगे आ गए हैं। पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उन्हें पछाड़ा और अब सोनाक्षी सिन्हा के फेसबुक फैंस की तादाद किंग खान से ज्यादा हो गई है।

फेसबुक पर सोनाक्षी सिन्हा की लोकप्रियता आसमान छू रही है। पिछले कुछ महीनों के भीतर सोनाक्षी के स्टाइल और लुक को खूब सराहा गया और अब जाकर सोनाक्षी की फैन फॉलोइंग 1 करोड़ के पार गई है। जबकि शाहरुख के फेसबुक फैंस लगभग की तादाद 83 लाख है। इस मामले में सोनाक्षी ने अक्षय कुमार और सोनम कपूर जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है।

सोनाक्षी ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है। हालांकि अभी भी सोनाक्षी की राहें आसान नहीं है। अभी कई सितारे उनसे इस मामले में आगे हैं।

पढ़ें : कपिल शर्मा ने एसआरके को पछाड़ा

पढ़ें : इस आदमी की मौत ने रोकी अर्जुन सोनाक्षी की शूटिंग