विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यह सिंगर 14 साल में हुई थी यौन शोषण की शिकार, बयां की दर्द की दास्‍तां

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 27 Oct 2015 05:33 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2015 06:10 PM (IST)

कई जानीमानी बॉलीवुड-हॉलीवुड सेलेब्‍स अपने साथ हुए यौन उत्‍पीड़न की दर्दनाक दास्‍ता बयां कर चुकी हैं। अब ब्रिटिश सिंगर रिटा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कई जानीमानी बॉलीवुड-हॉलीवुड सेलेब्स अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की दर्दनाक दास्ता बयां कर चुकी हैं। अब ब्रिटिश सिंगर रिटा ओरा ने भी इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें भी 14 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने बताया कि 26 साल के व्यक्ति ने उनके साथ ये अोछी हरकत की थी। वो तब एक ड्रामा स्टूडेंट हुआ करती थीं।

सुपरहीरो बने टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक जारी, विलेन भी आया सामने

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिटा ने बताया, 'मैं सेल्विया यंग थिएटर स्कूल, लंदन में पढ़ाई कर रही थीं। लगभग 14 साल की थी। मैं एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। वो 26 साल का था। मैं नहीं जानती कि मुझे क्या कहना चाहिए। मगर हां, मैंने बहुत भुगता है। मैं नहीं कहना चाहती, मगर मुझ पर इस काम को लेकर बहुत दबाव बनाया गया।' उन्होंने बताया, 'मैं नहीं चाहती कि लोग सोचें कि मुझे भी शिकार बनाया गया और वो भी एक बच्चे के रूप में, क्योंकि उस समय मैं समझदार थी। 14 साल की उम्र के बच्चे से ज्यादा समझ आ गई थी।'

मिलिए शाहरुख के सबसे बड़े फैन से, जिसे कहा 'प्यार करता है तो पलट'

रिटा ने कहा, 'उस व्यक्ति ने मुझे सेक्सी पुकारा था, इससे मुझे अटेंशन मिलता था। मैं नहीं बता सकती कि उस समय यह सुनने के बाद कितना आत्मविश्वास मिलता था। ऐसा वाकई लगता था कि मैं सेक्सी हूं। यह भी एक सम्मान ही लगता था। हालांकि अब समझ आया कि वो मेरी हर बात क्यों सुनता था। कारण भी तय था कि वो मेरे साथ सेक्स करना चाहता था। मुझे लगता था कि अच्छा है कि आदमी मुझसे आकर्षित है।'