विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रुति हासन ने एक घंटे में ही रिकाॅर्ड कर दिया 'गब्‍बर' के लिए गाना

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 17 Mar 2015 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2015 04:43 PM (IST)

इस साल श्रुति हासन ने एक और गाने को अपनी आवाज दी है और वो गाना अक्षय कुमार की नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस साल श्रुति हासन ने एक और गाने को अपनी आवाज दी है और वो गाना अक्षय कुमार की नई फिल्म 'गब्बर इज बैक' का है। यह गाना उन पर ही फिल्माया गया है, लेकिेन इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह गाना सिर्फ एक घंटे में बिना किसी ब्रेक के रिकॉर्ड किया है!

अमेरिका में भी सनी इस तरह अपने भारतीय दोस्तों का रखती हैं ख्याल

सूत्र ने बताया, 'श्रुति एक तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए एक गांव पोलाची में मौजूद थीं। इस शूटिंग शेड्यूल के बीच ही श्रुति को ब्रांड शूट भी करना था। श्रुति के पास गाने की रिकॉर्डिंग के लिए केवल आधा दिन था। उन्होंने कार से कोयंबटूर के दो घंटे का सफर पूरा करने के बाद मुंबई की फ्लाइट ली। इसके बाद सीधे रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंच गईं।'

प्रियंका की इस कजिन को है उनकी हां का इंतजार!

सूत्र ने बताया, 'श्रुति ने पहले से ही गाने को लेकर तैयारियां कर रखी थीं, इसलिए वे स्टूडियो में आउटपुट भी दे पाईं। म्यूजिक डायरेक्टर को वही मिला, जिसकी उन्हें अपेक्षा थी। इसी कारण गाना एक घंटे में ही रिकॉर्ड भी हो गया। इसके बाद श्रुति ने फिर से अपनी शूट पर पहुंचने के लिए फ्लाइट ले ली।'

पहलाज निहलानी को हटाने को साथ आए बॉलीवुड के बड़े नाम

'गब्बर इज बैक' तमिल फिल्म 'रमन्ना' की रीमेक है। अक्षय कुमार इसमें लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देशन कृष जागर्लामूदी कर रहे हैं। इसमें प्रकाश राज, सोनू सूद के साथ ही करीना कपूर और चित्रांगदा सिंह भी कैमियो रोल में नजर आएंगी।

'हंटर' के डायरेक्टर फिल्म में चाहते थे आज के अमोल पालेकर