Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्रियंका की इस कजिन को है उनकी हां का इंतजार!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 17 Mar 2015 10:31 AM (IST)

    ऐसा लगता है एक्‍ट्रेस मनारा कुछ भी करने से पहले अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की राय जरूर लेती हैं। तभी तो उन्‍होंने अब तक एक भी फिल्‍म साइन नहीं की है। उन्‍हें अभी भी प्रियंका चोपड़ा की हां का इंतजार है।

    मुंबई। ऐसा लगता है एक्ट्रेस मनारा कुछ भी करने से पहले अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की राय जरूर लेती हैं। तभी तो उन्होंने अब तक एक भी फिल्म साइन नहीं की है। उन्हें अभी भी प्रियंका चोपड़ा की हां का इंतजार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहलाज निहलानी को हटाने को साथ आए बॉलीवुड के बड़े नाम

    मनारा ने पिछले साल अनुभव सिन्हा की फिल्म 'जिद' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें कुछ ऑफर्स भी मिले, लेकिन उन्हो्ंने कोई फिल्म साइन नहीं की। सूत्रों की माने तो मनारा किसी भी स्क्रिप्ट को साइन करने से पहले प्रियंका की राय लेना चाहती हैं, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक मनारा को हरी झंडी नहीं मिल पाई है।

    सूत्रों के मुताबिक, मनारा काम के सिलसिले में लोगों से मिल रही हैं, लेकिन इससे पहले वो अपनी बहन की ओर देखती हैं और कोशिश करती हैं कि कोई भी फिल्म साइन करने से पहले प्रियंका से जरूर चर्चा कर लें। प्रियंका ने मनारा की फिल्म 'जिद' को ऑनलाइन प्रमोट करने में मदद भी की थी। मनारा ने इस सीजन में कुछ फिल्ममेकर के साथ स्क्रिप्ट पढ़ी है, मगर किसी को भी हां नहीं कर पाई हैं। कारण प्रियंका के रिस्पांस का इंतजार है।

    अमेरिका में भी सनी इस तरह अपने भारतीय दोस्तों का रखती हैं ख्याल

    प्रियंका अगले दो महीने के लिए यूएस में होंगी। उनका इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' आने वाला है। एक सूत्र ने बताया, 'प्रियंका का यूएस में बिजी शेड्यूल है। इसके कारण वे परिवार को समय नहीं दे पाएंगी। वे अभी शो की शूटिंग में व्यस्त हैं।' इसके साथ ही अपने म्यूजिक एलबम पर भी काम कर रही हैं। हाल में उन्होंने अपने कुछ वर्क असाइमेंट खत्म किए हैं। मनारा से इस मामले में बात नहीं हो पाई।


    'हंटर' के डायरेक्टर फिल्म में चाहते थे आज के अमोल पालेकर