विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर ने ली प्रियंका चोपड़ा की जगह

By Edited By:
Published: Mon, 09 Sep 2013 12:20 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2013 12:30 PM (IST)

मुंबई। फिल्म 'आशिकी टू' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली स्वीट श्रद्धा कपूर के सितारे आजकल सातवें आसमान पर हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'आशिकी 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली स्वीट श्रद्धा कपूर के सितारे आजकल सातवें आसमान पर हैं। खबर है कि श्रद्धा कपूर को तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'मिलन टॉकीज' के लिए प्रियंका चोपड़ा की जगह चुना गया है।

पढ़ें : शाहिद की वजह से प्रियंका ने छोड़ी फिल्म

सूत्रों ने बताया कि अब पीसी के बदले श्रद्धा कपूर ये रोल निभाएंगी। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा फिल्म की अभिनेत्री थीं, लेकिन चर्चा है कि शाहिद की वजह से प्रियंका यहां काम नहीं करना चाहती हैं।

पढ़ें : तो अगले साल दीवाली में टकराएंगी एकता-किंग खान की फिल्में

गौरतलब है कि शाहिद और प्रियंका के बीच काफी समय से ही किस-किच चल रही है। इसकी वजह से पीसी ने तिग्मांशु का प्रोजेक्ट करने से इनकार कर दिया है। हालांकि एकता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है, बल्कि पीसी के पास समय की कमी है इसलिए वे फिलहाल ये फिल्म नहीं करेंगी।

उल्लेखनीय है कि शाहिद से पहले इमरान इस फिल्म के लीड हीरो थे, लेकिन निर्देशक के साथ हुई झड़प के बाद उन्हें भी रिप्लेस कर दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर