विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो अगले साल दीवाली पर टकराएंगी एकता-शाहरुख की फिल्में

By Edited By:
Published: Mon, 02 Sep 2013 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2013 01:17 PM (IST)

साल 2014 की दीवाली में निर्माता एकता कपूर और शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं। सूत्रों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई,(सोनाली जोशी पिटाले)। साल 2014 की दीवाली में निर्माता एकता कपूर और शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि साल 2014 की दीवाली में एकता कपूर अपनी फिल्म 'मिलन टॉकीज' और शाहरुख अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल करने की तैयारी में हैं।

पढ़ें : अगले साल दीवाली पर होगी शाहरुख-सलमान की भिड़ंत

पढ़ें : एकता कपूर इलाहाबाद हाई कोर्ट की शरण में

हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और एकता की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' एक हफ्ते के अंतराल में ही रिलीज हुई थी, हालांकि वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' 'चेन्नई एक्सप्रेस' को मात देने में नाकामयाब रही। बताया जाता है कि चेन्नई एक्सप्रेस की टीम ने जीतेंद्र से इस फिल्म की रिलीज डेट बदलने की अपील भी की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सूत्रों ने बताया कि एकता 'मिलन टॉकीज' की हीरोइन की तलाश में हैं। फिल्म का काम अभी पूरा होने में काफी वक्त लगेगा। जल्द ही फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। बताया जाता है कि एकता ने इस फिल्म के लिए तिग्मांशु धूलिया से बातचीत भी की है। हालांकि उनकी ओर से अब तक किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है।

अगर एकता कपूर अगली दीवाली में ये फिल्म रिलीज करती हैं, तो शाहरुख और फराह के लिए यह मुश्किल का सबब बन सकती है, क्योंकि फराह ने अब तक फिल्म के स्टार कास्ट तय नहीं किए हैं।

(मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर