विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले साल दिवाली पर होगी शाहरुख-सलमान की भिड़ंत?

By Edited By:
Published: Sun, 25 Aug 2013 03:18 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2013 02:40 PM (IST)

2014 की दिवाली बॉक्स ऑफिस के लिए यादगार साबित हो सकती है। खबर है कि शाहरुख खान और सलमान खान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 2014 की दिवाली बॉक्स ऑफिस के लिए यादगार साबित हो सकती है। खबर है कि शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्में अगले साल दिवाली पर एक साथ रिलीज हो सकती हैं। शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए 2014 की दिवाली अभी से बुक करा लिए जाने की खबर है, जबकि सूत्रों के मुताबिक सलमान प्रभुदेवा के साथ जो फिल्म बना रहे हैं, उसे दिवाली पर रिलीज करना चाहते हैं।

शाहरुख ने सबको पछाड़ा

चेन्नई एक्सप्रेस ने इस साल ईद पर जिस तरह रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया है, उससे एक बार फिर साबित हो गया है कि फिल्मों के लिए त्योहार कितने बड़े फायदे का सौदा हैं। यही वजह है कि इस साल से लेकर अगले साल तक के ज्यादातर त्योहारों की डेट अभी से बुक हो चुकी है। इस साल 2 अक्टूबर को रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशर्म' रिलीज हो रही है, जबकि दिवाली पर रितिक रोशन की फिल्म कृष 3 रिलीज होगी। आमिर खान की फिल्म धूम 3 क्रिसमस पर रिलीज होनी है, जबकि सलमान खान की फिल्म मेंटल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को बड़े पर्दे पर आएगी। सलमान अगले साल की ईद अपनी फिल्म किक के नाम बुक कर चुके हैं।

100 करोड़ क्लब का दबंग कौन?

वैसे हैप्पी न्यू ईयर निर्माता-निर्देशक फराह खान ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने फिल्म की रिलीज के लिए दिवाली बुक करा दी है। सलमान और प्रभुदेवा की तरफ से भी अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। हां, अगर इन दोनों खान की फिल्में दिवाली पर एक साथ रिलीज हुई तो दर्शकों की तो बल्ले-बल्ले हो जाएगी, लेकिन इन दोनों सितारों को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर