विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100 करोड़ क्लब में चलती है सलमान की 'दबंगई'

By Edited By:
Published: Thu, 08 Aug 2013 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2013 12:24 PM (IST)

मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' भले ही इस साल 100 करोड़ के क्लब में शामिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' भले ही इस साल 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह दूसरी फिल्म बन गई है, लेकिन फरहान अख्तर का स्टारडम अभी सलमान खान से बहुत पीछे है। बॉक्स ऑफिस के दबंग अब भी सल्लू ही हैं और 100 करोड़ क्लब का बादशाह भी उन्हीं को कहा जाएगा।

सल्लू की पांच फिल्मों-दबंग, दबंग-2, रेडी, बॉडीगार्ड और एक था टाइगर ने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। हालांकि आमिर खान की थ्री इडियट्स कमाई के मामले में इस क्लब में शीर्ष पर है। फिल्म ने करीब 202 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे नंबर पर सलमान अभिनीत एक था टाइगर आती है जिसने 195 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे नंबर पर 185 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली 'ये जवानी है दीवानी' है। लेकिन एक बात जो सलमान को इन सबसे आगे ले जाती है, वह उनकी पांच-पांच फिल्मों का 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना। ऐसा कारनामा करने वाले वह बॉलीवुड के अकेले स्टार हैं।

वैसे शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के बारे में भी ट्रेड विश्लेषक यह कयास लगा रहे हैं कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। लेकिन शाहरुख के नजदीकियों की मानें तो वह सिर्फ 100 करोड़ का कलेक्शन करके संतुष्ट नहीं हो सकते, बल्कि उनकी नजर 150 करोड़ के बिजनेस पर है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर