यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एकता कपूर इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में
जागरण ब्यूरो, इलाहाबाद : बालीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता और बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की निद

लखनऊ (उप ब्यूरो)। बालीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता और बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की निदेशक एकता कपूर ने अपने खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली है। एकता ने इस मामले में अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए याचिका दायर की है। सोमवार को सुनवाई की संभावना है।
एकता कपूर पर इलाहाबाद के ही अनुपम शुक्ल नामक एक व्यक्ति ने जार्जटाउन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। अनुपम के अनुसार महाकुंभ के दौरान एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'एक थी डायन' के प्रमोशन के लिए लखनऊ और इलाहाबाद का दौरा किया था। इसके प्रचार के लिए शुक्ल की कंपनी से करार किया गया था। प्रचार में लगभग 35 लाख रुपये का खर्च आया लेकिन एकता कपूर की कंपनी ने सिर्फ 27 लाख रुपये ही भुगतान किया। शेष मांगने पर उन्हें नहीं दिया जा रहा है। अनुपम ने एकता व पांच अन्य लोगों को प्राथमिकी में आरोपी बनाया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
