विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद की वजह से प्रियंका ने छोड़ी फिल्म!

By Edited By:
Published: Fri, 06 Sep 2013 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2013 01:28 PM (IST)

मुंबई,(कुणाल एम शाह)। एकता कपूर की फिल्म 'मिलन टॉकीज' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। पहले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई,(कुणाल एम शाह)। एकता कपूर की फिल्म 'मिलन टॉकीज' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। पहले अभिनेता इमरान खान और निर्देशक के बीच हुई तनातनी की वजह से इमरान को फिल्म से हाथ धोना पड़ा और अब प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बाहर जा रहीं हैं।

पढ़ें : तो अगले साल दीवाली पर टकराएंगी एकता-शाहरुख की फिल्में

जी हां चर्चा है कि अपने एक्स ब्यॉयफ्रैंड शाहिद कपूर के साथ चल रहे झगड़े की वजह से ही प्रियंका इस फिल्म में काम नहीं कर रहीं हैं। खबर है कि निर्देशक और इमरान के झगड़े की वजह से इमरान को इस फिल्म से निकाल दिया गया है और उनकी जगह शाहिद को ले लिया गया है। इधर, शाहिद और प्रियंका की बढ़ती दूरियों का ही असर है कि प्रियंका को भी इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया है।

इस बारे में पूछे जाने पर एकता ने बताया कि प्रियंका के पास समय की कमी हो रही थी, इसलिए उन्होंने इस रोल के लिए न्यूकमर श्रद्धा कपूर को लेने का मन बनाया है। हालांकि एकता ने बड़ी ही सफाई से कहा कि वे प्रियंका को इस फिल्म से एक ही शर्त पर जाने देंगी कि पीसी जल्द ही उनके साथ दूसरी फिल्म साइन करेंगी।

(मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर