विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मकाउ में फैमिली हॉलीडे मनाकर लौटीं श्रद्धा कपूर

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 09 Jul 2015 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2015 10:21 AM (IST)

श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'एबीसीडी 2' की सक्सेस से सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में वो छुट्टियां मनाने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'एबीसीडी 2' की सक्सेस से सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में वो छुट्टियां मनाने के लिए पूरी फैमिली के साथ मकाउ ट्रिप पर थी। श्रद्धा के साथ उनके पापा शक्ति, मां शिवांगी और भाई सिद्धांत भी मकाउ गए थे।

मीरा का हाथ थाम मुंबई पहुंचे शाहिद, 12 जुलाई को देंगे रिसेप्शन

श्रद्धा ने वहां से वापस आकर ट्वीट किया, 'परिवार के साथ लवली हॉलीडे मनाकर घर वापस लौटी हूं। फैमिली टाइम = बेस्ट टाइम।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ ली गई अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की।

कपूर फैमिली ने 6 जुलाई को श्रद्धा के भाई सिद्धांत का बर्थडे भी मकाउ में सेलिब्रेट किया। देखिए श्रद्धा ने ट्विटर पर भाई को कैसे विश किया।

एक्ट्रेस ने भाई के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे भाई को हैप्पी बर्थडे।'

ये मकाउ ट्रिप किसी और ने नहीं बल्कि श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर ने प्लान किया था। उन्हें लगा कि उनके बच्चे काफी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है।

आलिया भट्ट अभी इस काम के लिए हैं थोड़ी छोटी!