विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट अभी इस काम के लिए हैं थोड़ी छोटी!

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 09 Jul 2015 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2015 02:24 PM (IST)

आलिया भट्ट को बतौर दर्शक रियलिटी शो देखना बहुत पसंद है। लेकिन जहां किसी रियलिटी शो को जज करने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भट्ट को बतौर दर्शक रियलिटी शो देखना बहुत पसंद है। लेकिन जहां किसी रियलिटी शो को जज करने की बात आती है, तो आलिया को लगता है कि इस काम के लिए अभी वह बहुत छोटी हैं। बॉलीवुड में अभी उनकी शुरुआत हुई है और वह सीख रही हैं। आलिया का कहना है कि अगर उन्हें फिल्मों से वक्त मिलता है तो वह जरूर किसी रियलिटी को शो करना चाहेंगी।

आलिया भट्ट के सिर पर सेल्फी का चढ़ा इतना नशा कि...!

आलिया से जब किसी रियलिटी शो का जज बनने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अभी मैं किसी कार्यक्रम को जज कर सकती हूं, क्योंकि मैं अभी बहुत छोटी हूं। मैं अभी सीख रही हूं। मैं किसी कंटेस्टेंट को अभी जज नहीं कर सकती हूं। हालांकि बतौर कंटेस्टेंट मेरी किसी सिंगिंग शो में हिस्सा लेने की इच्छा जरूर है।'

उन्होंने कहा, 'सही समय आने पर मैं इसे करुंगी। जब मैं फिल्में नहीं करूंगी और मेरे पास वक्त होगा तब मैं जरूर रियलिटी शो करुंगी। लेकिन, मुझे यह भी लगता है कि ऐसे किसी शो में आने के लिए और किसी को जज करने के लिए मुझे गायन को उभारने की जरूरत होगी।'

आखिर कौन बनेगी धौनी की दुल्हनिया?

यह पूछे जाने पर कि क्या वह निकट भविष्य में भी चैनल के लिए कोई शो करेंगी, इसके जवाब में आलिया ने कहा,' फिलहाल तो नहीं, लेकिन कभी ना भी नहीं कहूंगी, देखिये आगे क्या होता है. मैं ऐसे रियलिटी कार्यक्रम करना चाहती हूं जो 'बिग बॉस' जैसे हों। मुझे ऐसे कार्यक्रम आकर्षित करते हैं। इसलिए इस तरह का कोई कार्यक्रम कलर्स इनफिनिटी के साथ करना एक बेहतर विचार होगा।'

बता दें कि आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखे थे।

आलिया भट्ट 15 साल बाद निकलीं फैमिली संग छुट्टियां मनाने