विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIR के बाद शिरीष कुंदर ने मांगी माफ़ी , यूपी सीएम पर किया था कमेंट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 25 Mar 2017 05:52 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 08:25 AM (IST)

शिरीष अक्सर विवादों में रहते हैं। कुछ साल पहले एक पार्टी में उन्होंने नशे में शाहरुख़ खान के साथ अभद्रता ...और पढ़ें

FIR के बाद शिरीष कुंदर ने मांगी माफ़ी , यूपी सीएम पर किया था कमेंट
FIR के बाद शिरीष कुंदर ने मांगी माफ़ी , यूपी सीएम पर किया था कमेंट

मुंबई। फरहा खान के एडिटर-डायरेक्टर पति शिरीष कुंदर ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर किये गए अपने ट्वीट को लेकर बिना शर्त माफ़ी मांग ली है। लगता है कि इस मामले में उनके ख़िलाफ की गई एफ आई आर के बाद उनकी  आंख खुली है।

शिरीष ने ट्विटर के जरिये ये माफ़ी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि वो सभी से बिना शर्त माफ़ी मांगते हैं। उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहात करने का नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित तिवारी ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिकायत दे कर एफ आई आर लिखने की मांग की थी । पुलिस ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को एफ आई आर दर्ज़ कर ली । ये सारा विवाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुरू हुआ जब शिरीष ने अपने ट्वीट में लिखा था कि एक गुंडे को सी एम बना दिया गया । इस हिसाब से तो विजय माल्या को आरबीआई गवर्नर और दाऊद इब्राहिम को सीबीआई का डायरेक्टर बना देना चाहिए। बाद में शिरीष ने पोस्ट डिलीट कर दी थी।

Exclusive : भाबी जी घर पर हैं की अनीता भाभी की है ये ख्वाहिश कि हो जाए एेसा जादू

शिरीष अक्सर विवादों में रहते हैं। कुछ साल पहले एक पार्टी में उन्होंने नशे में शाहरुख़ खान के साथ अभद्रता की थी जिसके बाद किंग खान ने उनको थप्पड़ जड़ दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।