Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कबूला, 'घरवाली' के रहते हुए था 'बाहरवाली' से संबंध

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Tue, 19 Jan 2016 10:00 AM (IST)

    'एनिथिंग बट खामोश: दि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा बायोग्राफी' को एस प्रधान ने लिखा है। उन्‍होंने इसमें शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के 70 सालों का सफर पूरी ईमानदारी से बयां किया है। इस किताब में एक चैप्‍टर है 'शॉटगन', जिसमें शत्रुघ्‍न की रीना रॉय से ऑफ स्‍क्रीन केमिस्‍ट्री के बारे में बताया गया है।

    Hero Image

    मुंबई। अपने निर्भीक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर टर्न्ड पॉलिटीशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी 'एनिथिंग बट खामोश: दि शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' में अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में खुलकर बात की है। इस किताब में उन्होंने शादी के बाद रीना रॉय से संबंधों के बारे में बात की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय कुमार ने केजरीवाल के 'ऑड ईवन फॉर्मूले' का बनाया मजाक!

    कोलकाता में हुए एक लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया, 'इस किताब में मेरी जिंदगी के हर पहलु को लिखा गया है। मैंने पुणे में सिनेमा की पढ़ाई करने के लिए अपने घर को छोड़ा, इसके बाद कैसे मैंने इंडस्ट्री में संघर्ष किया। फिर कैसे मेरी जिंदगी में घरवाली (पत्नी) और उसके बाद बाहरवाली आई। सबका इस किताब में जिक्र किया गया है।'

    रणबीर से ब्रेकअप के बाद आधी रात सलमान से मिलीं कट्रीना

    'एनिथिंग बट खामोश: दि शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' को एस प्रधान ने लिखा है। उन्होंने इस किताब में शत्रुघ्न सिन्हा के 70 सालों का सफर पूरी ईमानदारी से बयां करने की कोशिश की है। इस किताब में एक चैप्टर है 'शॉटगन', जिसमें शत्रुघ्न की रीना रॉय से ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बताया गया है। यहां जिक्र है कि पूनम से शादी करने के बाद भी शत्रुघ्न के रिलेशन रीना रॉय के साथ रहे।

    भाजपा सांसद शत्रुघ्न ने बताया कि उनकी बायोग्राफी में चीजों को इंट्रैस्टिंग तरीके से नहीं, बल्कि पूरी ईमानदारी से पेश करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा, 'मैंने यहां पूरी ईमानदारी से बातों को रखने की कोशिश की है। इस दौरान मैंने किसी की गरिमा को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश नहीं की है। किताब में कुछ वल्गैरिटी भी नहीं परोसी गई है। मैंने यहां मेरी जिंदगी में आई ज्यादा लड़कियों को जिक्र नहीं किया है। वे अब अपना परिवार बसा चुकी हैं, उनके बच्चे हैं। ऐसे में उनके बारे में बताना ठीक नहीं है।'

    कबीर बेदी ने 70वें बर्थडे पर की चौथी शादी, बेटी से भी छोटी उम्र की है पत्नी

    बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी 'एनिथिंग बट खामोश: दि शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' लोकार्पण इसी महीने दिल्ली में हुआ था।