विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर से ब्रेकअप के बाद आधी रात सलमान से मिलीं कट्रीना

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 17 Jan 2016 03:03 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2016 07:59 AM (IST)

एक तरफ चर्चा है कि रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के ब्रेकअप में सलमान खान का भी हाथ है। वहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बीच ब्रेकअप की खबर चौंकाने वाली है, मगर इससे भी ज्यादा चौंकाने की बात ये सामने आई है कि इस ब्रेकअप के पीछ सलमान खान का भी हाथ है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चर्चा है कि रणबीर के साथ ब्रेकअप से पहले कट्रीना अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सलमान से मिली थीं और उन्होंने ब्रेकअप का फैसला लेने में उनकी मदद की थी।

वहीं ताजा खबर ये भी आ रही है कि ब्रेकअप के बाद शनिवार रात कट्रीना और सलमान एक पार्टी में साथ नजर आए। दरअसल, फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास ने जुहू के एक क्लब में पार्टी दी थी, जिसमें पूरी कास्ट के साथ उनके कुछ दोस्तों ने भी शिरकत की। एक सूत्र के मुताबिक, कट्रीना को जैसे ही पता चला कि इस पार्टी में सलमान भी आने वाले हैं तो उन्होंने भी वहां जाने का फैसला किया। कट्रीना, अली अब्बास की भी करीबी दोस्त हैं और सलमान और कट्रीना को करीब एक घंटे तक साथ बात करते देखा गया। शुरुआत में अली अब्बास भी उनकी बातचीत में शामिल हुए। हालांकि बाद में दोनों की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए वहां से चले गए। सूत्रों का कहना है कि कट्रीना को अच्छे से पता है कि जब भी वो मुश्किल में होंगी, सलमान हमेशा उनका साथ देंगे।

कबीर बेदी ने 70वें बर्थडे पर की चौथी शादी, बेटी से भी छोटी उम्र की है पत्नी

इससे पहले खबर आई थी कि कट्रीना सलमान की फिल्म 'सुल्तान' के सेट पर पहुंची थीं। वो वहां करीब दो घंटे तक रहीं और इस दौरान ही उन्होंने रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप पर सलमान से खुलकर बात की। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से रणबीर और कट्रीना के रिलेशनशिप में दरार आने की चर्चाएं थीं। अब ये बिल्कुल साफ हो चुका है, क्योंकि रणबीर कार्टर रोड स्थित फ्लैट छोड़कर अपने पैरेंट्स के पास वापस चले आए हैं, जहां वो कट्रीना के साथ रह रहे थे। दोनों के रिलेशनशिप में दरार की खबर फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग के दौरान सामने आनी शुरू हुई थी।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कर ली गुपचुप सगाई, सामने आईं तस्वीरें

एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ रणबीर की बढ़ती नजदीकियां कट्रीना को रास नहीं आईं। दिन-ब-दिन उनके बीच मतभेद बढ़ते चले गए और आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया। रणबीर और कट्रीना का छह सालों से अफेयर चल रहा था और इस साल शादी की खबरें भी सामने आ रही थीं। बताया जा रहा है कि रणबीर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू सिंह को ये रिश्ता पसंद नहीं था। शायद यही वजह रही कि दोनों का रिलेशनशिप अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। खैर, तो क्या कट्रीना अब अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सलमान के पास वापस लौट आएंगी, इस सवाल का जवाब आने वाले वक्त में पता चलेगा।