यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहरुख का बेटा अबराम विदेश यात्रा के लिए तैयार
किंग खान शाहरुख की पत्नी गौरी खान सोमवार को उपनगर वर्ली के क्षेत्री पासपोर्ट दफ्तर में दिखाई दीं। सूत्रों के ...और पढ़ें

मुंबई। किंग खान शाहरुख की पत्नी गौरी खान सोमवार को उपनगर वर्ली के क्षेत्री पासपोर्ट दफ्तर में दिखाई दीं। सूत्रों के मुताबिक, गौरी वहां अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने और अपने बेटे अबराम के लिए पासपोर्ट बनवाने गई थीं।
इस पूरी प्रक्त्रिया में करीब एक घंटे का समय लगा और गौरी ने धैर्य के साथ इसे पूरा किया। दफ्तर में मौजूद अन्य लोग अपने बीच जानी मानी हस्ती को देखकर काफी खुश थे और गौरी की एक झलक पाने को बेताब दिखे। शाहरुख और गौरी के तीसरे बच्चे अबराम का जन्म गत मई में सरोगेसी तकनीक से हुआ। हालांकि अबराम को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, लेकिन उसमें दिन ब दिन सुधार हो रहा है।
अबराम के मामले में शाहरुख को मिली कोर्ट से राहत
अबराम अपने परिवार के साथ जल्द ही पहली विदेश यात्र पर जाने की तैयारी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि अबराम के जन्म को लेकर अदालत में शाहरुख खान और गौरी के खिलाफ लिंग परीक्षण का एक मामला भी चल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
