यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किंग खान बोले, अब्राम फिलहाल किसी की तरह नहीं दिखता
मुंबई। सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म देकर विवादों के घेरे में आए शाहरुख खान ने अपने तीसरे बच्चे अब्राम ...और पढ़ें

मुंबई। सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म देकर विवादों के घेरे में आए शाहरुख खान ने अपने तीसरे बच्चे अब्राम को घर लाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका बेटा अब्राम फिलहाल किसी पर नहीं गया है। उसका चेहरा अभी किसी से नहीं मिलता है। आने वाले वक्त के साथ पता चलेगा कि वह किसकी तरह दिखेगा।
फिलहाल किंग खान अपनी अगली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शाहरुख खान ने फिल्म के लिए डिजिटल गेम लांच के कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं।
गौरतलब है कि बीते दिनों किराए के कोख से बच्चा लेने को लेकर किंग खान विवादों के घेरे में आ गए थे। लेकिन बाद में बांबे कारपोरेशन ने उन्हें इस मामले में हरी झंडी दे दी थी। कुछ ही दिन पहले किंग खान अपने तीसरे बच्चे अब्राम को घर लेकर आए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
