विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में साथ शूटिंग करेंगे शाहिद और सैफ

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 07 Oct 2015 08:21 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 08:58 AM (IST)

खबर है कि जल्द ही शाहिद कपूर और सैफ अली खान फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म की शूटिंग अरुणाचल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि जल्द ही शाहिद कपूर और सैफ अली खान फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में शुरू करेंगे।

OMG! ट्रांस वुमेन बॉबी डार्लिंग करने जा रही हैं शादी

शाहिद कपूर और सैफ अली खान फिल्म 'रंगून' में एक साथ काम कर रहे हैं।

सूत्र ने बताया, 'चर्चा तो जोरों पर थी कि शाहिद और सैफ इस फिल्म का हिस्सा है। दोनों जल्द ही अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। यहां कुछ सीन शूट किए जाएंगे। दोनों की कैमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा।'

खबरी ने आगे बताया, 'फिल्म में कंगना रनोट भी हैं मगर वो बाद में यूनिट के साथ जुड़ेंगी। फिल्म दूसरे विश्वयुद्ध पर आधारित हैं।'

सूत्र ने कहा, 'दोनों ही एक्टर्स को एकसाथ लेना बड़ा निर्णय था। हालांकि दोनों साथ में कम ही दिखाई देते हैं। हाल ही में सैफ अली खान रियलिटी शो के सेट पर पहुंचे थे जहां पर शाहिद भी जज के तौर पर शामिल थे। दोनों ने शुरूआत में बात नहीं की मगर बाद में सबकुछ सामान्य हो गया। दोनों को साथ काम करने में कोई इश्यू नहीं है। दोनों के रोल अलग हैं।'

विशाल से बातचीत नहीं हो सकी।

अब रियल लाइफ में धरती बचाने निकले रितिक रोशन