विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रईस' का ट्रेलर आने वाला है... लेकिन पहले सुनिए 'मियां भाई' की ये ज़रूरी बात!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 30 Nov 2016 05:43 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 08:02 AM (IST)

इस वीडियो के साथ किंग ख़ान ने सभी को इनवाइट किया है कि वो जाएं और 'रईस' को लेकर अपने सवाल सीधे किंग ख़ान से करें।

News Article Hero Image

मुंबई। शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म 'रईस' का थिएट्रिकल ट्रेलर रिलीज़ होने वाला है, मगर उससे पहले मियां भाई की ये बात सुन लीजिए, जिसके बाद आप भी उनके बनिए वाले दिमाग के क़ायल हो जाएंगे।

शाह रूख़ अपनी फ़िल्मों की बेहतरीन प्रमोशनल स्ट्रेटजी के लिए जाने जाते हैं और रईस के लिए भी उन्होंने ज़बर्दस्त प्लानिंग की है। फ़िल्म का ट्रेलर 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में 11 बजे रिलीज़ किया जा रहा है। इस ख़ास मौक़े पर शाह रूख़ ने अपने फैंस को सवालों के साथ इनवाइट किया है, क्योंकि जवाब देने के लिए वो ख़ुद मौजूद रहेंगे। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रईस के अंदाज़ में शाह रूख़ कहते हुए दिखते हैं- ''मालूम है, कब से कह रहा हूं... आ रहा हूं... आ रहा हूं...लेकिन आने से पहले अपनी ज़िंदगी की छोटी सी झलक साथ ला रहा हूं...पहले उसे देखने के लिए थिएटर्स में ज़रूर आइएगा... 7 दिसंबर... सुबह 11 बजे।''

दुविधा में शाह रूख़ ख़ान... करण की बातें मानें या आलिया की?

इस वीडियो के साथ किंग ख़ान ने सभी को इनवाइट किया है कि वो जाएं और 'रईस' को लेकर अपने सवाल सीधे किंग ख़ान से करें। शाह रूख़ ने वीडियो में पूरा प्रोसेस भी बताया है।