विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरक्षा कम किए जाने पर शाहरुख ने ली चुटकी, जवाब जान फूट पड़ेगी हंसी

By Test2 test2Edited By:
Published: Wed, 13 Jan 2016 10:44 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2016 12:17 PM (IST)

जब शाहरुख खान से उनकी सुरक्षा व्यवस्था में की गई कटौती पर सवाल किया गया तो उन्‍होंने जो जवाब दिया, उसे सुन वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुपरस्टार शाहरुख खान का मजाकिया अंदाज भी लोगों को खुब लुभाता है। हाल ही में कोलकाता के एक समारोह में उनका चुटीला अंदाज देखने को मिला। दरअसल, जब मीडिया ने शाहरुख से उनकी सुरक्षा व्यवस्था में की गई कटौती पर सवाल किया तो उन्होंने जो जवाब दिया, उसे सुन वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

अक्षय कुमार ये काम करने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर, हो रही खुशी

शाहरुख ने सुरक्षा कर्मियों की तरफ इशारा करते हुए जवाब दिया, 'मैं उन्हें बहुत याद करता हूं। मैं उन्हें दिन में एक बार फोन करता हूं। वो हमेशा पूड़ी और चावल लाते थे और हम साथ मिलकर खाते थे।' ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

कोलकाता में मस्ती के मूड में दिखे अमिताभ, बच्चों के साथ खेला फुटबाॅल

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले शाहरुख खान और आमिर खान ने असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद देश भर में उनके इस बयान का विरोध होने लगा था। ऐसे में मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। फिलहाल मामला शांत हो गया है और इसी के मद्देनजर हाल ही में उनकी सुरक्षा में कटौती करने का फैसला लिया गया। इस वक्त दोनों ही एक्टर्स अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।