विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता में मस्‍ती के मूड में दिखे अमिताभ, बच्‍चों केे साथ खेला फुटबॉल

By anand rajEdited By:
Published: Wed, 13 Jan 2016 09:42 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2016 10:54 AM (IST)

इन दिनों अमिताभ बच्‍चन कोलकाता में फिल्म 'तीन' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। मगर फुर्सत मिलते ही वो काफी मस्‍ती के मूड में नजर आए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों अमिताभ बच्चन कोलकाता में फिल्म 'तीन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मगर फुर्सत मिलते ही वो काफी मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने यहां के मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब में बच्चों के साथ जमकर फुटबाॅल खेला और उनके साथी कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी उनका बखूबी साथ निभाया।

इतनी छोटी बहन भी है श्रद्धा की, शेयर की प्यारी तस्वीर

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की पसली में चोट आ गई थी। इलाज के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं। अब शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन का फुुटबाॅल खेलना साफ करता है कि वो वाकई फिट एंड फाइन हैं।

प्रियंका चोपड़ा की ये हो सकती है पहली हाॅलीवुड फिल्म, विलेन बनने को बेकरार

ये भी बताते चलें कि अमिताभ बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म 'वजीर' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और अब फिल्म 'तीन' की शूटिंग में वो पूरी तरह से व्यस्त हो गए हैं। इस फिल्म में अमिताभ के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्याा बालन भी नजर आएंगी।