Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की ये हो सकती है पहली हॉलीवुड फिल्‍म, विलेन बनने को बेकरार

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Wed, 13 Jan 2016 10:42 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है। उनकी ये चहेती एक्‍ट्रेस जल्‍द हॉलीवुड फिल्‍म में भी नजर आ सकती हैं।

    नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी ये चहेती एक्ट्रेस जल्द हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। दरअसल, खबर है कि प्रियंका भी फिल्म 'बेवॉच' की स्टारकास्ट का हिस्सा बन सकती हैं। इसके लिए इन दिनों वो ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ बातचीत भी कर रही हैं। ऐसे में अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पहली बार टीवी पर!

    वैसे 33 वर्षीय प्रियंका पहले ही 'क्वांटिको' के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीवी की दुनिया में धूम मचा चुकी हैं। इसमें एक एफबीआई एजेंट का दमदार किरदार निभा रहीं प्रियंका दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए वो पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड से भी नवाजी जा चुकी हैं। वहीं, जहां तक सवाल 'बेवॉच' का है तो ये टीवी सीरीज 90 के दशक के यादगार शो में शुमार रहा है और अब जल्द ही इसे बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में पेश किया जाएगा। सेथ गोर्डन इसे निर्देशित करेंगे।

    इतनी छोटी बहन है श्रद्धा कपूर की, शेयर की प्यारी तस्वीर

    'द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक', इस महीने ही जॉनसन ने मॉडल केली रोहबर्च को सोशल मीडिया पर अपने फैंस से परिचित करवाया था। केली इस फिल्म में पामेला एंडरसरन का किरदार निभाएंगी। वहीं चर्चा है कि अगर प्रियंका की 'हां' हो जाती है तो इस फिल्म में वो विलेन की भूमिका में नजर आ सकती हैं। वो इसको लेकर काफी उत्साहित भी हैं। उधर, उनकी हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अब भी बरकरार है।