विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साउथ सुपरस्‍टार रजनीकांत पहली बार टीवी पर!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 12 Jan 2016 05:18 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2016 05:40 PM (IST)

अगर वाकई ऐसा हो जाता है तो साल 2016 टीवी की दुनिया के लिए यकीनन यादगार साबित होगा। वैसे जबरदस्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अगर वाकई ऐसा हो जाता है तो साल 2016 टीवी की दुनिया के लिए यकीनन यादगार साबित होगा। वैसे जबरदस्त चर्चा है कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत एक हिंदी चैनल पर दिख सकते हैं। कहा जा रहा है कि बुधवार को ये चैनल एक टीजर से यह धमाका कर सकता है।

रणवीर संग डांस कर रही थीं डिंपल यादव और बाहर गाडि़यों पर निकल रहा था गुस्सा

एक सूत्र के मुताबिक, रजनीकांत के बारे में एक ताजा चर्चा है वो एक लोकप्रिय हिंदी चैनल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। अभी यह पता नहीं कि वो टीवी पर करने क्या वाले हैं, मगर खबर पक्की है कि इसका टीजर बुधवार को जारी हो सकता है।

इतनी छोटी बहन भी है श्रद्धा कपूर की, शेयर की प्यारी तस्वीर

अब रजनीकांत टीवी पर होस्ट बनेंगे या गेस्ट, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, मगर उन्हें छोटे पर्दे पर देखना वाकई में दिलचस्प होगा। आपको ये भी बताते चलें कि उनकी हिट फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल बन रहा है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे।