विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें वीडियो, आधी रात शाहरुख खान ने कैसे मनाया अपने बर्थडे का जश्‍न

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 02 Nov 2015 10:32 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2015 12:34 PM (IST)

बॉलीवुड के किंग खान ने आज अपनी उम्र का अर्धशतक पूरा कर लिया। ऐसे में इस खास मौके पर जश्‍न ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान ने आज अपनी उम्र का अर्धशतक पूरा कर लिया। ऐसे में इस खास मौके पर जश्न तो बनता ही है और आधी रात से ही यह शुरू भी हो गया। लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान का 50वां बर्थडे भला कैसे कोई भूल सकता था।

शाहरुख खान के करियर की 10 सुपरहिट फिल्में

रविवार देर रात से ही मन्नत के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा शुरू हो गया। 'दिलवाले' शाहरुख ने भी उन्हें बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उन्होंने सबसे पहले अपने पूरे परिवार के साथ बर्थडे केक काटा और फिर फैंस का भी गर्मजोशी का स्वागत किया। साथ ही ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया।

सलमान खान से भी पहले ऐश्वर्या राय को इनसे हुआ था प्यार!

इस खास मौके पर मन्नत के बाहर का नजारा वाकई में बहुत शानदार था। शाहरुख के फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार नजर आए। शाहरुख ने इस पूरे शानदार नजारे का एक ये वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया है। उनकी बहुत जल्द फिल्म 'दिलवाले' आने वाली है। इसमें वो एक बार फिर काजोल के साथ सिल्वर स्क्रीन पर जादू चलाते नजर आएंगे।