विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स के रास्ते पर चले 'एमएस धोनी' और 'सरबजीत'!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2016 12:47 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2016 01:36 PM (IST)

इस शर्त को पूरा करने के बाद धोनी और सरबजीत की बायोपिक फ़िल्मों को ऑस्कर के लिए योग्य माना गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बायोपिक फ़िल्में 'सरबजीत' और एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी ऑस्कर अवॉर्ड्स के रास्ते पर चल पड़ी हैं। इन दोनों फ़िल्मों को उन 336 फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल किया गया है, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड की प्रक्रिया में कंसीडर किया जाता है।

द अकेडमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इन फ़िल्मों की लिस्ट जारी की है। एकेडमी अवॉर्ड लिस्ट में एंट्री के लिए फ़िल्मों को 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच लॉस एंजेलिस काउंटी के कमर्शियल थिएटर्स में लगातार सात दिन तक दिखाया जाना ज़रूरी है। इस शर्त को पूरा करने के बाद धोनी और सरबजीत की बायोपिक फ़िल्मों को ऑस्कर के लिए योग्य माना गया है। धोनी की बायोपिक फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल निभाया था। वहीं सरबजीत में ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा ने लीड रोल्स प्ले किए थे। उमंग कुमार की ये सेकंड डायरेक्टोरियल फ़िल्म है।

इसे भी पढ़ें- ...तो अब शाह रूख़ की मदद से गोविंदा बनेंगे हीरो नंबर वन

अमिताभ बच्चन ने सरबजीत के ऑस्कर की इस लिस्ट में शामिल होने पर ख़ुशी जताई है। बिग बी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ें- दंगल को लेकर सलमान ख़ान ने कहा- आई हेट यू आमिर!

सरबजीत जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद रहे सरबजीत सिंह की कहानी है। फ़िल्म में रणदीप के अभिनय को जमकर सराहा गया था।