विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कान' में 'जज्बा' दिखाएंगी ऐश्वर्या

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 23 Apr 2015 07:51 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2015 09:08 AM (IST)

इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन जब 'कान फिल्म समारोह' में रेड कार्पेट पर चलेंगी तो शर्तिया अपनी कमबैक फिल्म 'जज्बा' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन जब 'कान फिल्म समारोह' में रेड कार्पेट पर चलेंगी तो शर्तिया अपनी कमबैक फिल्म 'जज्बा' के बारे में भी वहां मीडिया से बात करेंगी। फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता इस मौके को भुनाना चाह रहे हैं।

शाहरुख को मिला दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन अवार्ड

रोज ही टि्वटर पर अपनी फिल्म को लेकर बात करने वाले संजय गुप्ता तैयारी कर रहे हैं 'कान फिल्म समारोह' की, जिसमें उनकी फिल्म की हीरोइन ऐश्वर्या शामिल होने जा रही हैं। संजय गुप्ता ने ट्वीट किया है, 'आज मैं प्रतिभावान बंटी नेगी के साथ बैठकर 'कान समारोह' के लिए जज्बा का शोकेस तैयार करूंगा, इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।'

अब 'फास्ट एंड फ्यूरियस-7' बनाएगी ये रिकॉर्ड!

एक बार पहले मधुर भंडारकर भी ऐसा कर चुके हैं। जब ऐश्वर्या राय उनकी फिल्म 'हीरोइन' करने वाली थीं तो उन्होंने 'कान' में दिखाने के लिए इसके पोस्टर तक तैयार कर लिए थे। बाद में ऐश्वर्या राय ने प्रेगनेंसी के कारण ये फिल्म छोड़ दी थी।

ऐसे में संजय गुप्ता अपनी फिल्म को इतने बड़े स्तर पर प्रचारित करने का मौका कैसे हाथ से जाने दे सकते हैं।

दीपिका के सपोर्ट में टीवी एक्टर ने कहा - जरूरी है सेक्स