विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका के सपोर्ट में टीवी एक्टर ने कहा - जरूरी है सेक्स

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 22 Apr 2015 01:48 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2015 04:28 PM (IST)

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 'माइ चॉइस' वीडियो पर फिल्म जगत से ही नहीं बल्कि टीवी जगत से भी रिएक्शन आने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 'माइ चॉइस' वीडियो पर फिल्म जगत से ही नहीं बल्कि टीवी जगत से भी रिएक्शन आने लगे हैं। टीवी के मशहूर एक्टर मृणाल जैन ने भी दीपिका का सपोर्ट किया है।

खरीदेंगे, दुर्लभ गानें नौ रुपए में बिक रहे हैं!

मृणाल ने कहा, 'वीडियो अच्छी तरह से बनाई गई है और ये एक स्टेटमेंट बनाती है। मुझे वीडियो पसंद आई। दीपिका महिलाओं के बदलते रुप को दिखा रही हैं। वो हर सेंस में ट्रेंड सेटर हैं।

मृणाल ने कहा कि अगर उन्हें ऐसे वीडियो करने का मौका मिलता वो उसे जरूर करते। एक्टर ने कहा, 'अगर मुझे ऐसी वीडियो करनी होगी तो मैं करूंगा। मैं अपनी फीजिकैलिटी को लेकर कंफर्टेबल हूं। मेरी फीजिकैलिटी मेरी एसेट है। एक आदमी होने के नाते मुझे औरों की तरह अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है। आजादी आज की पीढ़ि का मंत्र है।'

गोवा से एक साथ कहां गायब हो गए रणबीर-कट्रीना?

मृणाल ने भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'हम एक आजाद देश में रहते हैं लेकिन हां, हम मानते हैं कि जिंदगी सिर्फ अपने परिवार को प्यार करने तक सीमित है।'

एक्टर ने कहा कि जिस तरह रहने के लिए घर और जिंदा रहने के लिए खाने की जरूरत होती है उसी तरह सेक्स भी जिंदगी का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'घर और खाने की तरह ही सेक्स भी एक जरूरत है। हम नैतिकता के नाम पर राई का पहाड़ बना देते हैं। हमें हर चीज पर बहस करने की आदत है। तो जियो और जीने दो।'

बाप रे! दीपिका को चाहिए इतने बच्चे, रणवीर का क्या होगा?