यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संजय दत्त के फैंस के लिए उनकी रिहाई से जुड़ी आई अच्छी खबर
संजय दत्त के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वो अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में ही रिहा हो ...और पढ़ें

नई दिल्ली। संजय दत्त के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वो अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में ही रिहा हो जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है। फिलहाल संजय दत्त अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में पुणे की यरवदा जेल में बंद हैं।
ऐश्वर्या ने अपने बॉडीगार्ड की शादी में शामिल होकर जीत लिया सबका दिल
सूत्रों के मुताबिक, अगर अंतिम समय में कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो संजय दत्त 42 महीने की सजा पूरी कर अगले साल मार्च के पहले हफ्ते में जेल से छूट जाएंगे। रिहाई की तारीख सात मार्च बताई जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी खबर आई थी कि जेल में अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें जल्द रिहा किया जा सकता है। यहां तक कि यह भी सुनने को मिला था कि उनकी सजा छह महीने कम की जा रही है।
अमिताभ, अनुष्का ने चेन्नई बाढ़ आपदा के 'असली हीरो' को किया सैल्यूट
आपको बता दें कि संजय दत्त को 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई थी और वो मई, 2013 से जेल में बंद हैं। हालांकि इस बीच वो कई बार पैरोल पर बाहर भी आ चुके हैं।
