विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्‍वर्या ने अपने बॉडीगार्ड की शादी में शामिल होकर जीत लिया सबका दिल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 08 Dec 2015 10:55 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2015 01:08 PM (IST)

कोई भी यूं ही स्‍टार नहीं बन जाता और अगर बन भी जाता है तो यूं ही फैंस के दिलों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कोई भी यूं ही स्टार नहीं बन जाता और अगर बन भी जाता है तो यूं ही फैंस के दिलों में नहीं बस जाता। एक्टर या एक्ट्रेस का विनम्र स्वभाव लोगों के मन में उनके प्रति अलग से प्यार और सम्मान जगाता है। अब ऐश्वर्या राय को ही ले लीजिए, जिन्होंने हाल ही में अपने बॉडीगार्ड शिव राज के शादी समारोह में शामिल होकर सभी का दिल जीत लिया।

'दिलवाले' से सोनम कपूर का भी ऐसे होने वाला है फायदा

इस माैके की एक खूबसूरत तस्वीर आपके सामने है। ऐश्वर्या राय की मौजूदगी ने तो इस शादी समारोह में चार चांद ही लगा दिया। लोगों में हलचल पैदा हो गई। सभी उनसे बात करने को बेकरार दिखे। जाहिर सी बात है कि आम लोगों के बीच अचानक से इतनी बड़ी स्टार पहुंच जाएंगी तो किसी का भी यही हाल होगा।

सनी लियोन भी बोलीं असहिष्णुता पर, दिया बहुत ही इंट्रेस्टिंग जवाब

ऐश्वर्या राय ने भी निराश नहीं किया। वो अपने बॉडीगार्ड शिवराज की दुल्हन सोनी के साथ-साथ वहां मौजूद मेहमानों से भी गुफ्तगू करती नजर आईं। यही होती है एक स्टार की असली पहचान। आपको बताते चलें कि अभिषेक बच्चन से शादी के बाद बॉलीवुड से दूर हुईं ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जज्बा' से वापसी हो चुकी है। अब वो करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।