विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिलवाले' से सोनम कपूर का भी होने वाला है खूब फायदा़

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 08 Dec 2015 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2015 06:41 PM (IST)

हाल ही में 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आर्इं सोनम कपूर अब अपनी अगली फिल्‍म को लेकर काफी एक्‍साइटेड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आर्इं सोनम कपूर अब अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि इसमें वो अपनी जान पर खेलकर आतंकवादियों से आम लोगों की जान बचाने वाली देश की बहादुर बेटी नीरजा भनोट का किरदार निभा रही हैं।

देखिए जब ऐश्वर्या पहुंचीं बॉडीगार्ड की शादी में, जीत लिया सबका दिल

फिलहाल उन्होंने ट्विटर पर इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दिलवाले' के साथ रिलीज होने वाला है और इसके लिए सोनम ने उनका शुक्रिया भी अदा किया है। वैसे अब तो आपको बताने की जरूरत नहीं होगी कि 'दिलवाले' कब रिलीज होने वाली है, फिर बता ही देते हैं कि यह 18 दिसंबर को देश भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब तक तो शाहरुख के साथ काजोल के फैंस को तो यह डेट अच्छे से याद हो गई होगी। ऐसे में इस फिल्म के साथ ट्रेलर रिलीज होने से सोनम की फिल्म 'नीरजा' को जरूर फायदा पहुंचने वाला है।

वैसे इस फिल्म को शाहरुख की कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। सोनम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शाहरुख और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को 'नीरजा' को इतना अच्छा मंच देने के लिए धन्यवाद। 'दिलवाले' के साथ देखें 'नीरजा' का ट्रेलर।' इसके बाद शाहरुख ने भी ट्वीट कर कहा कि यह हमारी खुशनसीबी होगी और साथ ही सोनम को उनकी इस फिल्म के लिए 'ऑल द बेस्ट' बोलना भी नहीं भूले।

बॉयफ्रेंड की 'हेट स्टोरी 3' देखकर जानिए बिपाशा को क्याें हुईं इतनी खुशी

आपको बता दें कि नीरजा भनोट एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं, जिन्होंने 1986 में आतंकवादियों द्वारा हाईजैक किए गए पान एएम विमान में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'नीरजा' में शबाना आजमी भी अहम किरदार में हैं और यह फिल्म अगले साल 19 फरवरी को रिलीज होने वाली है।