विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉयफ्रेंड की 'हेट स्‍टोरी 3' देखकर जानिए बिपाशा को क्‍याें हुर्इ इतनी खुशी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 07 Dec 2015 12:25 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2015 06:31 PM (IST)

हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म 'हेट स्‍टोरी 3' बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई करने में कामयाब होती नजर आ रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हेट स्टोरी 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में कामयाब होती नजर आ रही है। कामुक बदले की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने तीन दिन में 26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बिपाशा बसु भी यह फिल्म देखने को बेकरार थीं। उनकी बेकरारी जायज भी थी। आखिरकार उनके 'बॉयफ्रेंड' करण सिंह ग्रोवर की फिल्म जो है।

सनी लियोन भी बोलीं असहिष्णुता पर, दिया बहुत ही इंट्रेस्टिंग जवाब

खास तौर से बिपाशा 'हेट स्टोरी 3' में हॉट सीन्स देखना चाहती थीं। दरअसल, जबसे उन्हें करण और इस फिल्म की दो हीरोइनों जरीन खान और डेजी शाह के बीच फिल्माए गए हॉट सीन्स के बारे में पता चला था, तब से वो इन्हें देखने को बेकरार थीं। इसलिए जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई, वो करण के साथ देखने पहुंच गईं। मगर एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब वो फिल्म देखकर बाहर निकलीं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि सेंसर बोर्ड ने लगभग उन सभी सीन्स पर कैंची चला दी थी और इसलिए फिल्म में न के बराबर ऐसे सीन्स नजर आए।

पता है आमिर की फिल्म 'दंगल' की पुणे में क्यों हो रही शूटिंग?

जाहिर सी बात बिपाशा अपने बॉयफ्रेंड को किसी और के इतने करीब कैसे देख सकती थीं। वो हॉट सीन्स तो देखना चाहती थीं। मगर ऐसा नहीं होने पर उन्हें कहीं ज्यादा राहत मिली। हालांकि एक सूत्र के मुताबिक, बिपाशा को यह फिल्म पसंद आई और साथ में करण का काम भी उन्हें अच्छा लगा। यहां तक कि उन्हें यह भी महसूस हुआ कि पूरी फिल्म में सिर्फ करण ही करण छाए रहे और उन्हें ये भी लगा कि 90 के दशक की शुरुआत में शाहरुख खान ये रोल करना पसंद करते। अब बिपाशा को क्यों ऐसा लगा, ये तो वही जानें।