विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन भी बोलीं असहिष्‍णुता पर, दिया बहुत ही इंट्रेस्टिंग जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 07 Dec 2015 11:10 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2015 05:26 PM (IST)

हाल ही में देश में गरमाए असहिष्‍णुता के मुद्दे पर कई बॉलीवुड सितारे भी खुलकर सामने आए। आमिर खान और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में देश में गरमाए असहिष्णुता के मुद्दे पर कई बॉलीवुड सितारे भी खुलकर सामने आए। आमिर खान और शाहरुख खान जैसे सितारे तो अपने बयान से लोगों के निशाने पर भी आ गए। खैर, अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड की 'बेबी' डॉल सनी लियोन के भी विचार सामने आए हैं। तो चलिए बताते हैं कि इस बारे में आखिरकार वो क्या सोचती हैं।

पता है आमिर की फिल्म 'दंगल' की पुणे में क्यों हो रही शूटिंग?

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक जब सनी लियोन से असहिष्णुता के मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही इंट्रेस्टिंग जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'असहिष्णुता अपने आप में बड़ा ही रोचक शब्द है। मगर जहां तक मेरी बात है मैं भारत से बहुत प्यार करती हूं और यह रहने के लिए सबसे अच्छी जगह है।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो यहां सुरक्षित नहीं होतीं तो वह यहां रह नहीं रही होतीं।'

अनुष्का बोलीं, मुझे कोई रोक नहीं सकता विराट का मैच देखने से

आपको बता दें कि पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोन पहले कनाडा में रहती थीं, मगर बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए भारत चली आईं। अब तो यहां अपनी एक अलग पहचान में कामयाब भी हो गई हैं। वहीं आपको ये बताते चलें कि सनी लियोन की जल्द ही नई फिल्म 'मस्तीजादे' रिलीज होने वाली है और इन दिनों वो 'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना' नामक वीडियो सॉन्ग की वजह से भी काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं।