विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का बोलीं, मुझे कोई नहीं रोक सकता विराट का मैच देखने से

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 06 Dec 2015 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2015 11:29 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और धुरंधर बल्‍लेबाज विराट कोहली अपने अफेयर्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हर मौके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली अपने अफेयर्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हर मौके पर दोनों साथ नजर आ ही जाते हैं। मगर इस बीच एक बात और है जो बार-बार सुनने को मिलती है और वो ये कि जब कभी अनुष्का मैदान पर होती हैं तो विराट फ्लॉप हो जाते हैं।

सलमान को किया फोन और चिल्ला पड़ीं कट्रीना कैफ

हालांकि इस बारे में अनुष्का ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी उन्हें विराट का मैच देखने से नहीं रोक सकता है। जी हां, अनुष्का ने कहा, ' या तो उन लोगों की बात सुनूं और मैच देखने ना जाऊं। या फिर वो करूं जो मेरा मन करता है। मैं विराट के साथ रिलेशनशिप में हूं। वो चाहते हैं कि मैं मैच देखने आऊं तो मैं फिर किसी और की क्यूं सुनूं।'

इंतजार कीजिए, 'हेट स्टोरी 4' भी है आने वाली

अनुष्का के मुताबिक, पहले ऐसे होता था तो उन्हें भी लगने लगा था कि शायद ऐसा ही होता है। मगर बाद में महसूस हुआ कि ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि अनुष्का इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी लीड रोल में हैं।