विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टूट गई संजय दत्त की बहनों की उम्मीद

By Edited By:
Published: Thu, 22 Aug 2013 10:15 AM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2013 10:26 AM (IST)

रक्षाबंधन के दिन संजय दत्त के घर अलग ही माहौल था। राखी की जोरदार तैयारियों के बीच यहां यह चर्चा पर जोरो पर थीं कि संजू बाबा पैरोल पर 15 दिन के लिए घर आने वाले हैं। संजय दत्त की बहनें प्रिया और नम्रता भी बहुत खुश थीं। लेकिन सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया क्योंकि संजू की पैरोल की अर्जी मंजूर नहीं हुई और व

News Article Hero Image

मुंबई। रक्षाबंधन के दिन संजय दत्त के घर अलग ही माहौल था। राखी की जोरदार तैयारियों के बीच यहां यह चर्चा पर जोरो पर थीं कि संजू बाबा पैरोल पर 15 दिन के लिए घर आने वाले हैं। संजय दत्त की बहनें प्रिया और नम्रता भी बहुत खुश थीं। लेकिन सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया क्योंकि संजू की पैरोल की अर्जी मंजूर नहीं हुई और वे रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पाए।

संजय दत्त ने दी पैरोल की अर्जी

संजय दत्त की बहनों के साथ उनकी पत्‍‌नी मान्यता भी पति के घर लौटने की उम्मीद में बेहद उत्साहित थीं। उनके उत्साह का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि रक्षाबंधन के दिन उन्होंने अपने किसी घरेलू कर्मचारी और सिक्योरिटी स्टाफ के किसी सदस्य को छुट्टी नहीं दी क्योंकि उनके पति घर लौटने वाले थे।

संजू बाबा से जुड़ी बाकी खबरों और तस्वीरों के लिए यहां क्लिक करें

मान्यता के एक नजदीकी ने बताया, 'घर में सब बहुत उत्साहित थे क्योंकि सबको संजू बाबा के घर लौटने की उम्मीद थी। घर के अंदर और बाहर भी सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया था। दोनों बहनें नम्रता और प्रिया भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन आखिर में सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।'

सूत्रों ने बताया कि नम्रता और प्रिया दत्त अपने भाई से मिलने यरवदा जेल भी नहीं जा पाई। आखिर में उन्होंने संजय दत्त को राखी कोरियर के जरिए भेजी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।