Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिरकार संभावना सेठ ने ब्‍वॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, देखिए शादी की तस्‍वीरें

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 15 Jul 2016 06:25 PM (IST)

    संभावना सेठ का लंबे समय से अविनाश द्विवेदी के साथ अफेयर चल रहा था। अब दोनों पति-पत्‍नी बन चुके हैं। शादी की कई खूबसूरत तस्‍वीरें सामने आई हैं।

    Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। टीवी एक्ट्रेस व आइटम गर्ल संभावना सेठ ने आखिरकार अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी संग गुरुवार रात सात फेरे ले लिए। दिल्ली में हुई शादी में दोनों के परिवार वालों व करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी से पहले की मेहंदी और संगीत सेरेमनी जैसी रस्मों को भी यहीं पर आयोजित किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गदर' का यह मासूम बच्चा हो गया गबरू जवान, अब बनकर आ रहा हीरो

    चूंकि इंडस्ट्री से कोई भी शादी में शरीक नहीं हो सका तो संभावना ने मुंबई लौटने पर एक शानदार पार्टी देने का फैसला किया है। फिलहाल संभावना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो आपके सामने रहीं।

    रितिक रोशन एक झटके में हुए इतने मालामाल, पीछे छूट गए सलमान

    लाल और हरे रंग के लहंगे में संभावना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दुल्हन के रूप में सजने-संवरने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी और हर पल को वो एंज्वॉय करती नजर आईं। दूल्हे मियां भी बखूबी साथ निभाते दिखे।

    कुछ ऐसा बोले रणवीर, दीपिका पादुकोण से शादी का सच आ गया सामने

    संभावना और अविनाश की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट लग रही है। दोनों का लंबे समय से अफेयर रहा था और अब फाइनली उनके प्यार को अपनी मंजिल मिल ही गई।

    संभावना और अविनाश एक डांस रियलिटी शो के सेट पर मिले थे और एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। शुरुआत में संभावना को अपनी फैमिली का सपोर्ट नहीं मिला, इसलिए उन्होंने बेहद निजी तौर पर शादी करने का फैसला किया था, मगर बाद स्थिति बदलते ही उन्होंने ग्रैंड तरीके से इस खास पल को और भी बेहद खास बनाने का पूरा मूड बना लिया और वही हुआ।

    अब संभावना और अविनाश पति-पत्नी बन चुके हैं, मगर अभी उनका हनीमून पर जाने का कोई प्लान नहीं है, क्योंकि संभावना कुछ प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

    हालांकि किसी भी नए-नवेले शादीशुदा जोड़े की तरह संभावना और अविनाश भी जरूर हनीमून पर जाएंगे और इसके लिए उनके फेवरेट डेस्टिनेशन में इंडोनेशिया की राजधानी बाली भी शुमार है।

    तो हमारी तरफ से भी इस जोड़े को शादी की ढेरों बधाइयां। साथ ही आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री से अभी हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी पति-पत्नी बन चुके हैं।