विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भांजे आहिल के साथ सलमान ने यूं मनाया 'सुल्तान' की सक्सेस का जश्न, देखें तस्वीर

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 27 Jul 2016 04:17 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 04:45 PM (IST)

सलमान जब-जब आहिल के पास जाते हैं, उन्हें यही अंदाज़ दिखाने में मजा आता है और भांजे आहिल को भी मामा का ये अंदाज़ भा गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। यूं तो सलमान के पास इन दिनों फुर्सत नहीं है, क्योंकि अब वो कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग की तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन जितना भी वक्त मिल रहा है उसे वो अपने भांजे आहिल के साथ गुजार रहे हैं।

पिछले दिनों नन्हे आहिल के साथ सलमान का एक वीडियो आया था, जिसमें ‘सुल्तान’ के अंदाज़ में नजर आए थे और वो अपने भांजे के सामने उसी फिल्म के गाने गा रहे थे। आहिल के साथ सलमान की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें आहिल सोहेल खान की गोद में बैठे हैं, और सलमान उनके साथ खेल रहे हैं। आहिल उन्हें बहुत ध्यान से देख रहे हैं। इस तस्वीर में भी सलमान सुल्तान वाले अंदाज में हैं। आहिल के साथ सलमान की यह तस्वीर इयूलिया की बर्थडे पार्टी में ली गयी थी, जिसे अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, और लिखा है- My world, memories forever. What a nice picture.

इसे भी पढ़ें: 'सुल्तान' के बाद इस फिल्म से लौटेगी सलमान और अली अब्बास जफर की जोड़ी

लगता है, सलमान जब-जब आहिल के पास जाते हैं, उन्हें यही अंदाज़ दिखाने में मजा आता है और भांजे आहिल को भी मामा का ये अंदाज़ भा गया है। तभी तो वो जब भी मामा को इस रूप में देखते हैं खूब एंजॉय करते हैं।