Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50 के सलमान बोले, मैं तो सिर्फ इतने साल का हूं

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Sun, 27 Dec 2015 05:39 PM (IST)

    सलमान खान के फैंस के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। उनके इस चहेते सुपरस्‍टार का बर्थडे जो है। वो भी 50वां बर्थडे, मगर सलमान खान को ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं लगता ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। सलमान खान भले ही आज 50 साल के हो गए हों, मगर उन्हें लगता है कि वो अब भी 27 साल के हैं। ऐसा खुद सलमान का कहना है। उन्होंने कहा, 'मैं 27 साल का हो रहा हूं। मेरे ख्याल से 27 साल सही उम्र है। मुझे हमेशा से ये उम्र पसंद रही है।' हालांकि सलमान ने ये भी माना कि उन्हें बढ़ती उम्र से डर नहीं लगता है। यह उनकी जिंदगी का हिस्सा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगीता बिजलानी नहीं, ये थीं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड

    27 दिसंबर, 1965 को जन्मे सलमान सालों से बॉलीवुड सुपरस्टार के तौर पर छाए हुए हैं। मगर उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 'बीवी हो तो ऐसी' में सपोर्टिंग रोल से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की 'मैंने प्यार किया' से मिली। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस साल तो उन्होंने 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' के रूप में दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी और एक साल में 500 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर बन गए।

    पेड़ों पर चढ़ना, गाय-भैंसों का दूध दुधना...ऐसा था सलमान का बचपन

    वहीं ये साल उनकी निजी जिंदगी में भी कई सौगात ले आया। सबसे बड़ी खुशी और राहत उन्हें हिट एंड रन केस में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले से मिली। 13 साल पुराने इस केस में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। इससे उनके परिवार वालों के सिर से भी बहुत बड़ा बोझ उतर गया। अब रोमानिया की टीवी पर्सनैलिटी लूलिया वंतूर के साथ शादी रचाने की अटकलें भी खूब तेज हैं। फिलहाल तो खान फैमिली में जोर-शोर से बर्थडे का जश्न जारी है।

    .