विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के हिट एंड रन मामले की सुनवाई करेंगे नए जज

By Edited By:
Published: Mon, 19 Aug 2013 01:28 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2013 08:52 PM (IST)

फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन मामले की सुनवाई अब सत्र अदालत के जज डीवी देशपांडे करेंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन मामले की सुनवाई अब सत्र अदालत के जज डीवी देशपांडे करेंगे। सलमान को इस मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 5 सितंबर को होगी।

सलमान को किस चीज का है बेसब्री से इंतजार?

जज देशपांडे ने बताया कि सलमान के मामले से संबंधित कागजात उनकी अदालत में दो दिन पहले पहुंच गए थे। अभी सरकारी वकील नियुक्त किया जाना बाकी है। इस वजह से ही सोमवार को मामले की सुनवाई 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। सलमान सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्हें अदालत में पेशी से छूट मिली हुई है। विदेश में शूटिंग का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट से दो महीने की छूट मांगी थी।

सल्लू से जुड़ी बाकी खबरों और तस्वीरों के लिए यहां क्लिक करें

बीती 24 जुलाई को एक अन्य जज यूबी हजीब ने इस मामले में सलमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप तय किया था। इस आरोप के तहत दोषी ठहराए जाने पर उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। 28 सितंबर, 2002 की रात उपनगर बांद्रा में एक बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे कुछ लोग सलमान की तेज रफ्तार लैंड क्रूजर की चपेट में आ गए थे। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर