विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब वर्क परमिट का इंतजार कर रहे हैं सलमान

By Edited By:
Published: Fri, 16 Aug 2013 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2013 11:48 AM (IST)

मुंबई। सलमान खान ने अपनी फिल्म 'किक' के लिए अगले साल की ईद तो बुक करा ली है, लेकिन इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने अपनी फिल्म 'किक' के लिए अगले साल की ईद तो बुक करा ली है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग अटकी हुई है। खबर है कि सलमान इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभी तक ब्रिटेन नहीं जा सके हैं क्योंकि उन्हें वहां का वर्क परमिट नहीं मिला। फिल्म की शूटिंग में हो रही देरी की वजह से अब यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि साजिद नाडियावाला इस फिल्म की लोकेशन भी बदल सकते हैं।

अगले साल रिलीज होगी किक

पहले खबर आई थी कि सलमान किक की शूटिंग के लिए ब्रिटेन के ग्लासगो शहर पहुंच चुके हैं, लेकिन अब उनके पिता सलीम खान ने ही इस बात की पुष्टि की कि वे मुंबई में ही हैं। सलीम खान ने बताया, 'सलमान के पास टूरिस्ट वीजा तो है, लेकिन उसे अब तक वर्क परमिट नहीं मिला है। इसलिए शूटिंग कहीं और भी शिफ्ट की जा सकती है।'

सलमान से जुड़ी बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सलमान के ब्रिटेन न पहुंचने की वजह से फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला भी ईद मनाने के लिए मुंबई आ गए थे। शूटिंग में एक महीने की देरी के चलते फिल्म की यूनिट के ज्यादातर सदस्य मुंबई लौट चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि सलमान को एक-दो दिन के अंदर वर्क परमिट मिल सकता है और उसके बाद वे साजिद के साथ ग्लासगो के लिए उड़ान भर लेंगे। 19 अगस्त को सलमान के हिट एंड रन केस की अदालत में सुनवाई भी होनी है। अगर अदालत ने सलमान की विदेश यात्रा पर पाबंदी लगा दी तो साजिद का इंतजार और लंबा खिंच सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर