विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगली ईद सलमान के नाम बुक

By Edited By:
Published: Thu, 15 Aug 2013 09:23 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2013 09:38 AM (IST)

पिछले चार से ईद पर धमाल मचाने वाले सलमान खान की कमी इस ईद पर उनके चाहने वालों को बहुत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले चार से ईद पर धमाल मचाने वाले सलमान खान की कमी इस ईद पर उनके चाहने वालों को बहुत खली। लेकिन अगली ईद पर सलमान अपने फैंस को अपनी कमी नहीं खलने देंगे। सल्लू ने अगले साल की ईद यानी 27 जुलाई अभी से अपनी फिल्म 'किक' के लिए बुक कर ली है। किक वही फिल्म है, जिसकी शूटिंग के लिए पहले सल्लू को ब्रिटेन का वीजा नहीं मिला था।

मराठी फिल्म में जलवा दिखाएंगे सल्लू

सलमान ब्रिटेन के ग्लासगो शहर में किक की शूटिंग कर रहे हैं। किक के निर्माता साजिद नाडियावाला भी ईद के लिए अपनी फिल्म की बुकिंग होने से बेहद उत्साहित हैं। साजिद ने कहा, 'ईद पर फिल्म रिलीज़ करना सोने पर सुहागा जैसा है। मैं सलमान खान के साथ फिल्म बनाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। सलमान ईद पर अपनरा जादू पहले ही दिखा चुके हैं। हमें उम्मीद है कि 'किक' के साथ सलमान एक बार फिर ईद पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब रहेंगे।'

सलमान ने किससे किया किनारा?

पिछले पांच साल में पहली बार ऐसा हुआ कि सलमान खान की कोई फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हुई। 2009 में वांटेड से सलमान ने ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने का सिलसिला ऐसा शुरू किया कि वह पिछले साल तक चलता रहा। वांटेड ईद से दो दिन पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 5.5 करोड़ रहा था, लेकिन ईद से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और वांटेड के नाम 16 करोड़ का वीकेंड रहा।

2010 में ईद पर सलमान दबंग के अवतार में आए और फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। दबंग ने 14.35 करोड़ रुपए के बिजनेस के साथ ओपनिंग की और पहले तीन दिन में ही 48.70 करोड़ कमाकर पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

2011 में सलमान करीना कपूर के बॉडीगार्ड बनकर आए और इस बार पहले दिन की कलेक्शन 20.5 करोड़ और दूसरे दिन का लगभग 18 करोड़ थी। चार साल से ईद पर सलमान बॉक्स ऑफिस के बादशाह बने हुए थे। इस बार ईद पर शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर