एक नेक दिल इंसान भी हैं सलमान खान
2002 के हिट एंड रन मामले में सेशंस कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देकर 5 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके बाद से न सिर्फ सलमान का परिवार और दोस्त, बल्कि पूरा बॉलीवुड और सलमान के फैंस दुखी हैं। हर कोई सलमान को कम से कम सजा
मुंबई। 2002 के हिट एंड रन मामले में सेशंस कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देकर 5 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके बाद से न सिर्फ सलमान का परिवार और दोस्त, बल्कि पूरा बॉलीवुड और सलमान के फैंस दुखी हैं। हर कोई सलमान को कम से कम सजा मिलने की दुआ कर रहा है।
सलमान खान हमेशा गलत वजहों से सुर्खियों में रहते हैं लेकिन उनकी शख्सियत का एक पहलू वो भी है जिसको लेकर बेहद कम बात होती है।
हिट एंड रन केस: सलमान पर लगे हैं इंडस्ट्री के 200 करोड़
इंडस्ट्री के लोगों और फैंस का कहना है कि सलमान एक नेक दिल इंसान हैं और उन्होंने न जाने कितने ही जरूरतमंदों की मदद की है। सलमान की नेकदिली और मदद के कई किस्से हमारे पास मौजूद हैं।
- सलमान कबीर खान की अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए कश्मीर में थे जहां हाल ही में उन्होंने कश्मीर की एक विधवा महिला और उसके परिवार को गोद ले लिया।
- सजा पूरी करने के बाद गरीबी या अन्य कारणों से जुर्माना न दे पाने की वजह से जेल से छूट न पाए करीब चार सौ कैदियों की मदद के लिए सलमान खान आगे आए थे।
जानिए, क्या है सलमान खान का हिट एंड रन का पूरा मामला
- आईफा ने सलमान को 12 मई 2010 को वेलफेयर इनीशिएटिव का ब्रांड एम्बेसडर बनाया। वेलफेयर इनीशिएटिव का उद्देश्य श्रीलंका के उत्तरी एवं पूर्वी हिस्सों में लोगों के लिए आवास, शिक्षा और पुनर्वास योजना का निर्माण एवं धन उपलब्ध कराना है।
- सलमान फाउंडेशन ने ओडिशा के एक बच्चे के कान के ऑपरेशन के लिए वित्तीय मदद की थी, जो बचपन से ही सुन नहीं सकता था।
- सलमान के पिता सलीम खान के पास 6-7 डॉक्टरों की टीम है और वो रोज अपने घर पर कम से कम दो डॉक्टरों के साथ बैठते हैं। सलीम खान इन डॉक्टरों के साथ ऐसे लोगों से मिलते हैं जिन्हें मदद की जरूरत होती है। उनके यहां ऐसे लोग आते हैं जिनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता है। ये लोग सलीम खान के पास इसलिए आते हैं क्योंकि उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते हैं। डॉक्टरों की टीम अस्पताल द्वारा दिए गए कागजों को पढ़ती है और अस्पताल में फोन कर बीमारी के बारे में जानकारी लेती है. इलाज में कितने पैसे खर्च होंगे और और कब तक इलाज चलेगा इसकी तसल्ली होने के बाद इलाज में लगने वाले पैसे का एक बड़ा हिस्सा या फिर कभी-कभी पूरी की पूरी रकम का चेक बनाकर फौरन जरूरतमंद हाथ में दे देते हैं।
- पिता की तरह सलमान भी लोगों की मदद करने में विश्वास रखते हैं वह भी बिना किसी स्वार्थ के। अगर बॉलीवुड में नए और छोटे कलाकारों या फिल्मी दुनिया में संघर्ष करने वाले नौजवानों को मदद करने वालों की लिस्ट बनाई जाए तो सलमान खान का नाम उसमें सबसे ऊपर आएगा। कई हीरो और हीरोइनों के अलावा हिमेश रेशमिया, संजय लीला भंसाली, साजिद-वाजिद जैसे कई लोगों को पहचान दिलाने में सलमान का अहम योगदान रहा है।
- गोविंदा जैसे स्टार को फिल्म इंडस्ट्री ने भुला ही दिया था, उन्हें फिल्म 'पार्टनर' में मौका देकर उनकी सक्सेसफुल वापसी सलमान खान ने ही करवाई. आज के ज़माने में ऐसा कौन करता है?
- इसके अलावा, सलमान बिइंग ह्यूमन नाम की एक फाउंडेशन चलाते हैं, जिसके जरिए वो गरीबों, बच्चों और खासकर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की मदद करते हैं। गरीबों की आर्थिक मदद करने के अलावा वह गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बहुत खर्च करते हैं। फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के बीच वह अक्सर कंबल वैगरह बंटवाते हैं. समाजसेवा का ये काम सलमान बहुत ही गुपचुप तरीके से करते हैं।
सलमान से सभी काम मीडिया की नज़रों से दूर रहकर करते हैं और न ही कभी सोशल मीडिया पर इसका ढ़िंढोरा पीटते हैं। हालांकि कई ऐसे किस्से भी हैं जिनमें सलमान ने कई लोगों की मदद की और बदले में उन्हें सिर्फ धोखा ही मिला। फिर भी उन्होंने अपने आपको नहीं बदला और लोगों की मदद करना जारी रखा।